Don’t Worry… प्ले ऑफ में अभी भी पहुंच सकती है RCB

  • एकतरफा मैच में SRH को RCB ने चटाया धूल, धराशायी हो गई टीम
  • कोहली, पाटीदार और ग्रीन ने खेली शानदार पारी
  • बड़े लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई सनराइजर्स हैदराबाद

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे धांसू बल्लेबाज और भारतीय रन मशीन विराट कोहली की टीम को हारते हुए देखकर सब कोई कह रहा था कि फॉफ डुप्लेसी को कप्तान बनाने के कारण ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू(RCB) भी चोकर्स हो गई। लेकिन अब विराट (51), रजत पाटीदार (50) और कैमरन ग्रीन (37) की आतिशी पारियों और उसके बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत RCB ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 41वें मैंच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 35 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही RCB ने शीर्ष चार में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।

207 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत खराब रही और उसने पहले ही ओवर में ट्रैविस हेड (1) का विकेट गवां दिया। उसके बाद चौथे ओवर में अभिषेक शर्मा 13 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए 31 रन बनाकर पवेलियन लौट गये। एडन मारक्रम (7), नितीश कुमार रेड्डी (13), हाइनरिक क्लासन (7), अब्दुल समद (10), भुवनेश्वर कुमार (13) रन बनाकर आउट हुये। हैदराबाद के बल्लेबाजों विकेट गिरने के बावजूद 10 रनों की औसत को बनाये रखा। लेकिन लगातार गिरते विकेटों के कारण वे आखिरी ओवरों में 10 रनों की औसत काम कामय नहीं रख सके।

ऋषभ की धांसू पारी के बाद आखिरी गेंद पर जीती दिल्ली कैपिटल्स (DC)

SRH के कप्तान पैट कमिंस ने 15 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के लगाते हुये 31 रन बनाये। वहीं शाहबाज अहमद 37 गेंदों में 40 रन और जयदेव उनादकट आठ रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद की टीम निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 171 रन ही बना सकी और मुकाबला 35 रनों से हार गई। बेंगलुरु की ओर से कैमरन ग्रीन, स्वप्निल सिंह और कर्ण शर्मा ने दो-दो विकेट लिये। यश दयाल और विल जैक्स ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले RCB ने SRH को जीत के लिए 207 रनों का लक्ष्य दिया था।
राजीव गांधी अंतरराष्‍ट्रीय स्‍टेडियम में RCB के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। विराट कोहली और फाफ डुप्लेसी की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े। चौथे ओवर में थंगारसु नटराजन ने डुप्लेसी को आउट कर हैदराबाद को पहली सफलता दिलाई। डुप्लेसी ने 12 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए 25 रनों की पारी खेली। सातवें ओवर में मयंक मार्कंडेय ने विल जैक्स (6) पर बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। विराट और रजत पाटीदार ने तीसरे विकेट लिये बड़ी साझेदारी करने का प्रयास किया।

स्टॉयनिस की मार्कस पारी, LSG ने CSK को घर में छह विकेद से रौंदा

इसी दौरान 13वें ओवर में उनादकट ने रजत पाटीदार को आउट कर दिया। रजत ने 20 गेंदों में दो चौके और पांच छक्के लगाते हुए 50 रन बनाये। महिपाल लोमरोर (7), दिनेश कार्तिक (11) बनाकर आउट हुये। स्वप्निल सिंह नाबाद 12 रन और कैमरन ग्रीन ने 20 गेंदों में पांच चौकों की मदद से नाबाद 37रन बनाये। बेंगलुरु ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 206 रन बनाये। SRH की ओर से जयदेव उनादकट ने तीन विकेट लिये। थंगारसु नटराजन को दो विकेट मिले। पैट कमिंस और मयंक मार्कंडेय ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। (वार्ता)

Sports

IPL 2026: रोहित शर्मा ने मचाया कहर, केकेआर के खिलाफ खेली रिकॉर्डतोड़ पारी

 IPL 2026 के दूसरे मुकाबले में क्रिकेट फैंस को जबरदस्त रोमांच देखने को मिला, जहां Mumbai Indians और Kolkata Knight Riders आमने-सामने थीं। इस मैच में मुंबई इंडियंस के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने ऐसी पारी खेली, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रन का बड़ा […]

Read More
Analysis homeslider Litreture

ग्रीष्म की अंगड़ाई: धूप के पांव से बदला मौसम का मिजाज

संतकबीरनगर/खलीलाबाद। मौसम ने अब करवट ले ली है। बसंत की विदाई के साथ ही ग्रीष्म ने अपनी अंगड़ाई भर ली है और धूप के तेज होते तेवर जीवन में तपिश का एहसास कराने लगे हैं। सुबह-शाम की हल्की ठंडक अब भी बनी हुई है, लेकिन दिन की धूप साफ संकेत दे रही है कि गर्मी […]

Read More
Sports

MS Dhoni Injury Update: आज CSK vs RR मैच में नहीं दिखेंगे धोनी, जानिए क्या है पूरी स्थिति

 IPL 2026 के शुरुआती मुकाबलों में ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी खिलाड़ी एमएस धोनी को लेकर नई अपडेट ने सभी को चौंका दिया है। आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच में धोनी के खेलने को लेकर जो […]

Read More