विशेष: रामनवमी के पावन अवसर पर रामनाम को पूर्णतया समर्पित, “रामनामी” संप्रदाय का जिक्र बेहद जरूरी

शाश्वत तिवारी

छत्तीसगढ़ के जांजगीर के एक छोटे गांव चारपारा से स्थापित हुआ “रामनामी” संप्रदाय भले ही बहुत बड़ी संख्या के अनुयायियों वाला न हो, फिर भी जो है, जितना है, वह अद्भुत है। इस संप्रदाय के लोग पूरे शरीर पर राम नाम का गोदना गोदवा कर रहते हैं। शरीर पर सफेद वस्त्र पहनते हैं, जिनपर काले अक्षरों में रामनाम लिखा होता है। वह हाथों में घुंघरू बांधते हैं और झूमते-नाचते राम-राम ही गाते रहते हैं। रामनामी संप्रदाय मानता है कि हमारा शरीर राम का मंदिर है। हमने रोम-रोम में रामनाम को सजा लिया है। 1980 के दौर में शुरू हुए इस संप्रदाय में आज की तारीख में डेढ़-दो लाख लोग शामिल हैं। शरीर पर ही रामनाम को स्थापित कर जीवन जीने वाले ये लोग अपने आप में श्रीराम की छाया हैं और सम्मान के हकदार भी, लोग उन्हें श्रीराम के नजरिए से ही देखते भी हैं।

राम का किरदार, उनका चरित्र और जीवन जीने की शैली, आम भारतीय परिवारों के लिए प्रेरणा रही है। हम किससे क्या बोलें, कैसे बोलें, कैसे रहें, उठे-बैठें ये सामान्य नैतिक शिक्षा को पाना ही राम को जानने की सफलता है। रामनाम और रामायण को लेकर मशहूर एक्टर अशोक कुमार भी कहते थे कि, रामायण एक धार्मिक ग्रंथ होने के साथ ही सांस्कृतिक दस्तावेज है। ये रंग, नस्ल, मुल्क और जाति की सीमाओं से परे हैं और इन्हें पार करके आम इंसान के दिल पर इतना गहरा प्रभाव डालती है कि, हर आदमी रोजमर्रा की जिंदगी में इसकी शिक्षा और तालीम से फायदा उठा सकता है। राम सिर्फ पूजा घरों में स्थापित किए गए पौराणिक चरित्र से कहीं अधिक हैं। हम अपनी रोजाना की जिंदगी में जितने भी रिश्ते निभाते हैं, और जैसा भी जीवन जीते हैं, उनका तौर-तरीका क्या होना चाहिए, रामायण और श्रीराम इसके सटीक उदाहरण हैं।

यही वजह है कि “श्रीराम” कहते ही वाल्मीकि के राम, तुलसी के राम का आध्यात्मिक स्वरूप सामने आता है, लेकिन जब लोक मानस में ‘राम’ को देखते हैं, तो वे जीवन का हिस्सा बन जाते हैं। वह सुख-दुख, आशीर्वाद, श्राप, उलाहना, तंज हर किसी भाव में समाहित हो जाते हैं। दरअसल, लोक के राम बोली के जरिए लोगों की दिनचर्या का हिस्सा हैं। ये हिस्सा ऐसा भाग है जो लोकमानस के भीतर पानी की धार की तरह बह रहा है। यही वजह है कि आज भी ग्रामीण परिवेश के लिए राम ही शुरुआत हैं और राम ही अंत। किसी भी आढ़त पर चले जाइए, जब तौल शुरू होगी तो किलो के पहले तौल को राम कहेंगें। उनकी गिनती राम, दुई, तीन, चार, यानी पहला अंक ‘ “राम” का नाम ही होता है। भोजन की थाली का पहला कौर राम के नाम से लिया जाता है और खाने में नमक कम होने पर रामरस (नमक) मांगा जाता है। पानी राम-राम कहकर पिया जाता है, और हर-हर गंगे के साथ राम सिया राम कहकर स्नान किया जाता है।

National

जुलाई में होगा ‘भारत को जानो कार्यक्रम’ 31 मई तक होंगे आवेदन

  नई दिल्ली। भारत को जानो कार्यक्रम (नो इंडिया प्रोग्राम) का 75वां संस्करण 7 से 27 जुलाई 2024 के बीच निर्धारित किया गया है, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई है। नो इंडिया प्रोग्राम (KIP) भारतीय प्रवासी युवाओं के लिए विदेश मंत्रालय की एक पहल है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, केआईपी का प्राथमिक […]

Read More
Religion

जानकी नवमी आज, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, कथा और महत्व

सीता नवमी 2024 कब है पूजा मुहुर्त और क्या है इसकी कथा, जानने के लिए क्लिक करें राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को माता सीता की जयंती मनाई जाती है। इसे सीता नवमी या जानकी नवमी के नाम से जाना जाता है। इस दिन को माता सीता […]

Read More
Religion

यदि नौकरी, व्यवसाय में आ रही है बाधा तो पहने यह माला, व्यवधान हो जाएगा खत्म

यदि नौकरी, व्यवसाय में आ रही है बाधा तो पहने यह माला, व्यवधान हो जाएगा खत्म शरीर में आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ाने के लिए आप भी धारण कर सकते हैं गुलाबी हकीक माला गुलाबी हकीक माला पहनने के चमत्कारी लाभ ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्रा -9415087711 सूर्य ग्रह को प्रसन्न करने के लिए गुलाबी हकीक माला […]

Read More