आज से बलरामपुर गार्डन शुरू होगा श्री राम हनुमत महोत्सव

  • विवेक पाण्डेय के संयोजन में होगा 13 और 14 अप्रैल को महोत्सव
  • महाआरती, सुंदरकांड का सरस पाठ और भजनों के साथ होंगे विख्यात हनुमत संग्रहालय के दर्शन

लखनऊ। श्री राम हनुमत महोत्सव का दो दिवसीय भव्य आयोजन हनुमत सेवा समिति की ओर से 13 और 14 अप्रैल को अशोक मार्ग स्थित बलरामपुर गार्डन में किया जा रहा है। लखनऊ दूरदर्शन के सामने स्थित बलरामपुर गार्डन में महाआरती, सुंदरकांड के पाठ, भजन एवं विख्यात हनुमत संग्रहालय के दर्शन प्राप्त होंगे। इसके साथ ही सम्मान समारोह और “हनुमत क्विज” भी होगी। संयोजक विवेक पाण्डेय ने बताया कि लिम्का एवं गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कृष्ण कुमार चौरसिया के संग्रह की प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। उसमें चालीस हजार से अधिक हनुमान जी महाराज की तस्वीरें, मूर्तियां, सिक्के, पेंटिंग और पुस्तकें हैं।

पहले दिन शनिवार 13 अप्रैल को शाम 4:30 बजे मंगलाचरण के बाद 4:45 बजे स्थानीय प्रख्यात सुंदरकाण्ड गायक गोपाल मिश्र द्वारा सुंदरकांड का सस्वर सामूहिक पाठ किया जाएगा जबकि शाम 7:30 बजे हनुमत कृपा सम्मान से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए विभिन्न विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। शाम 7:45 बजे स्थानीय लेटे हुए हनुमान मंदिर के सेवक डॉ. विवेक तांगड़ी द्वारा “देवता चित्त न धरई, हनुमत सेई सर्व सुख करई” – संकटमोचन श्री हनुमान जी पर व्याख्यान दिया जाएगा। रात 8:40 बजे प्रयागराज के प्रख्यात हनुमत स्वरूप जितेन्द्र बजरंगी द्वारा हनुमत भजनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। अंत में ज्योति प्रार्थना आरती, प्रसाद, फलाहार और दिव्य हनुमत भंडारा होगा।

रविवारीय आयोजन की शुरुआत दोपहर 3:45 बजे मंगलाचरण से होगी। शाम चार बजे नई दिल्ली से आमंत्रित विश्वविख्यात स्वर सम्राट, अजय याग्निक द्वारा सुंदरकांड का सस्वर सामूहिक पाठ किया जाएगा। रात 8:15 बजे “हनुमत क्विज” होगी जिसमें वरिष्ठ पत्रकार और मंच संचालक प्रेम कान्त तिवारी द्वारा रामायण और श्री हनुमान जी से जुड़े ज्ञानवर्धक प्रश्न पूछे जाएंगे। रात 8:30 बजे सुमधुर भजन गायक डॉ. विवेकानंद पाण्डेय द्वारा हनुमत भजनों पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। रात 9 बजे झारखंड से आमंत्रित सोशल मीडिया पर अत्यंत लोकप्रिय नन्हीं प्रख्यात भजन गायिका स्नेहल सोनी साचु द्वारा भजनों की अमृत वर्षा की जाएगी। अंत में रात 9:30 बजे वाराणसी में होने वाली गंगा की महाआरती की जाएगी। उसके बाद फलहार और दिव्य हनुमत भंडारा होगा।

विशेष रूप से हनुमान जी को छप्पन भोग लगाए जाएंगे जो की कोलकाता के कारीगरों द्वारा बनाया जाएगा एवं आरती के बाद भक्तों को वितरित किया जायेगा। महोत्सव में आने वाले सभी भक्तों को श्री हनुमान जी के अद्भुत चित्र भेंट किए जाएंगे।

Uttar Pradesh

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखे अभियंता: डीजी जेल

जेलों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करें अधिकारी नवनियुक्त डीजी जेल ने किए बरेली जनपद की सभी जेलों का निरीक्षण लखनऊ। प्रदेश के नवनियुक्त महानिदेशक कारागार पीवी रामशास्त्री ने शनिवार को बरेली जनपद की समस्त जेलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जेलों को व्यवस्थाओं को सुद्रण करने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन जिला जेल […]

Read More
Uttar Pradesh

सशस्त्र प्रहरी बल ने 17 वे स्थापना दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया

भैरहवा – सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल नं. 5 बिंध्यवासिनी वाहिनी मुख्यालय, रूपनदेही, सशस्त्र प्रहरी बल के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अभिकुमार खत्री ने कहा कि नागरिकों को साथ लेकर प्रदर्शन में सुधार किया जाएगा। उन्होंने सशस्त्र बलों की हर गतिविधि में आम लोगों का समर्थन और सहयोग की अपील किया है । सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

व्यापार मंडल ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

पहले मतदान फिर जलपान का नारा बुलंद – “जिसकी उंगली पर स्याही, वही देश का सच्चा सिपाही “ –विजय श्रीवास्तव — लखनऊ। रविवार को उतरेठिया व्यापार मंडल संबंध अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से “मतदाता जागरूकता अभियान चलाया, उक्त कार्यक्रम के तहत गाजा बाजा बैनर के साथ एक पद यात्रा उतरेठिया बाजार पीजीआई […]

Read More