उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम , एक आतंकवादी ढेर

श्रीनगर| जम्मू कश्मीर में बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया और इस दौरान एक संदिग्ध आतंकवादी मारा गया।
रक्षा सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने उरी में सबुरा नाला रुस्तम में नियंत्रण रेखा के करीब घुसपैठियों की संदिग्ध गतिविधि देखी और उन्हें ललकारा। इसी दौरान आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी।।
उन्होंने बताया कि अब तक एक आतंकवादी मारा गया है और अभियान जारी है।
सीमा सुरक्षा बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हाल ही में कहा था कि चुनाव के दौरान नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की आशंकाओं के मद्देनजर सुरक्षाबल अलर्ट हैं। बारामूला लोकसभा सीट पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से सटे होने के कारण संवेदनशील क्षेत्र है।

International National

सार्क महासचिव का भारत दौरा: सदस्य देश की पहली आधिकारिक यात्रा

नई दिल्ली। दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के महासचिव मोहम्मद गुलाम सरवर का बुधवार को पांच दिवसीय भारत दौरा संपन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह, विदेश सचिव विनय क्वात्रा और विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार के साथ क्षेत्रीय सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। विदेश […]

Read More
National

अफ्रीका पर भारत-अमेरिका वार्ता, महाद्वीप के विकास पर मंथन

नई दिल्ली। अफ्रीका पर भारत-अमेरिका वार्ता का दूसरा दौर बुधवार को वाशिंगटन डीसी में संपन्न हुआ। दो दिवसीय वार्ता विशेष रूप से भारत की जी20 की अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ को जी20 के स्थायी सदस्य के रूप में शामिल करने के बाद भारत-अमेरिका के बीच इस तरह की पहली भागीदारी के रूप में एक […]

Read More
National

जुलाई में होगा ‘भारत को जानो कार्यक्रम’ 31 मई तक होंगे आवेदन

  नई दिल्ली। भारत को जानो कार्यक्रम (नो इंडिया प्रोग्राम) का 75वां संस्करण 7 से 27 जुलाई 2024 के बीच निर्धारित किया गया है, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई है। नो इंडिया प्रोग्राम (KIP) भारतीय प्रवासी युवाओं के लिए विदेश मंत्रालय की एक पहल है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, केआईपी का प्राथमिक […]

Read More