मथुरा से तीसरी बार संसद जाने को तैयार जाट बहू हेमामालिनी

  • अब तक 17 बार हुए चुनावों में 12 बार मथुरा से जाट बिरादरी के प्रत्याशी रहे विजेता
  • मथुरा से लगातार दो बार से जीत रही भाजपा सांसद अभिनेत्री हेमामालिनी
  • डबल इंजन के विकास मॉडल से मथुरा लोकसभा सीट एक बार फिर होगा भाजपा का कब्जा

मथुरा। जाटों की बहू ‘ड्रीम गर्ल’ हेमामालिनी को भाजपा ने लगातार तीसरी बार मथुरा लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। पीएम मोदी की गारंटी और सीएम योगी पर यकीन हेमा मालिनी की हैट्रिक बनाने में सहायक सिद्ध होगी। वहीं अभिनेता धर्मेंद्र की पत्नी होने के नाते, वह मथुरा के लिए एक आदर्श उम्मीदवार हैं, जहाँ जाट मतदाता करीब 35% हैं। इस बार चुनावों में जयंत चौधरी का साथ भी भाजपा को मिलने जा रहा है, इससे मथुरावासियों की बहू हेमा मालिनी की जीत निश्चित मानी जा रही है।

BJP के लिए मथुरा लोकसभा सीट काफी महत्वपूर्ण है। भाजपा इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखना चाहती है। इसके लिए पूरी रणनीति के साथ भाजपा ने हेमा मालिनी को मथुरा से तीसरी बार चुनाव मैदान में उतारा है। उन्होंने पिछले दो लोकसभा चुनावों में प्रतिद्वंदियों को कड़ी शिकस्त दी। हेमा मालिनी अभिनेता धर्मेंद्र देओल की पत्नी है। इस नाते मथुरा के लोग उन्हें जाट की बहू ही मानते है। मथुरा जाट बाहुल्य क्षेत्र है। यमुना किनारे बसे मथुरा में करीब 35 फीसदी जाट मतदाता है। मथुरा सीट पर 17 बार चुनाव हुए, जिसमें 12 बार जाट बिरादरी के उम्मीदवार विजयी रहे। 1991 से 1999 तक चार बार मथुरा सीट भाजपा के कब्जे में रही। 2004 में मथुरा सीट कांग्रेस के खाते में चली गई। 2009 में आरएलडी के जयंत चौधरी मथुरा से सांसद बने।

साल 2014 में भाजपा ने हेमा मालिनी को चुनाव मैदान में उतारा। सिने स्टार हेमा ने अपने स्टारडम और मोदी लहर के चलते मथुरा की सीट भाजपा के खाते में आयी। वहीं 2019 में हुए चुनाव में हेमा के पति अभिनेता धर्मेंद्र ने भी उनके लिए प्रचार किया और उनके पक्ष में भारी भीड़ जुटाई थी। डबल इंजन सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के चलते एक बार फिर 2019 में मथुरा पर कमल खिला और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी सांसद बनी। हेमा मालिनी ने अपने दोनों कार्यकाल में सक्रिय रही। संसद से लेकर अपने क्षेत्र में भी हेमा लगातार संपर्क में रहीं। राजनीति के जानकारों का मानना है कि हेमा के साथ आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी NDA में शामिल होने के बाद भाजपा को न केवल मथुरा और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में जाट मतदाताओं को अपने पाले में लाने में मदद मिलेगी, बल्कि हरियाणा और अन्य जगहों पर भाजपा को इसका फायदा मिलेगा। दिलचस्प बात यह है कि हेमा ने 2014 में मथुरा सीट पर जयंत को 3 लाख से अधिक मतों से हराया था।

Uttar Pradesh

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखे अभियंता: डीजी जेल

जेलों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करें अधिकारी नवनियुक्त डीजी जेल ने किए बरेली जनपद की सभी जेलों का निरीक्षण लखनऊ। प्रदेश के नवनियुक्त महानिदेशक कारागार पीवी रामशास्त्री ने शनिवार को बरेली जनपद की समस्त जेलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जेलों को व्यवस्थाओं को सुद्रण करने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन जिला जेल […]

Read More
Uttar Pradesh

सशस्त्र प्रहरी बल ने 17 वे स्थापना दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया

भैरहवा – सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल नं. 5 बिंध्यवासिनी वाहिनी मुख्यालय, रूपनदेही, सशस्त्र प्रहरी बल के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अभिकुमार खत्री ने कहा कि नागरिकों को साथ लेकर प्रदर्शन में सुधार किया जाएगा। उन्होंने सशस्त्र बलों की हर गतिविधि में आम लोगों का समर्थन और सहयोग की अपील किया है । सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

व्यापार मंडल ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

पहले मतदान फिर जलपान का नारा बुलंद – “जिसकी उंगली पर स्याही, वही देश का सच्चा सिपाही “ –विजय श्रीवास्तव — लखनऊ। रविवार को उतरेठिया व्यापार मंडल संबंध अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से “मतदाता जागरूकता अभियान चलाया, उक्त कार्यक्रम के तहत गाजा बाजा बैनर के साथ एक पद यात्रा उतरेठिया बाजार पीजीआई […]

Read More