अतीक का नजदीकी अपराधी बल्ली पंडित गिरफ्तार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागरज के खुल्दाबाद क्षेत्र में माफिया अतीक अहमद के शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से करीब दस देशी बम जब्त किये। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि करेली के नयापूरा निवासी बालू-गिट्टी के ठेकेदार श्याम पाल ने बुधवार शाम को वह खुल्दाबाद थाने शिकायत दर्ज करायी कि बल्ली पंडित ने उसे 22 मार्च की रात लगभग आठ बजे चौफटका पुल के नीचे रोका और तमंचे की नोक पर 20 हजार रूपए छीन लिए।

उन्होंने बताया कि श्यामल की शिकायत पर पुलिस घेराबंदी कर उसे चकिया क्षेत्र से देर रात गिरफ्तार कर उसके पास से करीब दस देशी बम जब्त किया। बल्ली पंडित हार्डकोर अपराधी है। वह धूमनगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसपर करीब 15 मुकदमे दर्ज हैं। गौरतलब है कि अतीक अहमद के साबरमती जेल में रहने के दौरान वह उसी के इशारे पर जमीन पर कब्जे और रंगदारी मांगने की वारदातों को अंजाम देता रहा। उमेश पाल हत्याकांड के बाद उसका नाम तब चर्चा में आया जब उसका शाइस्ता परवीन के साथ वीडियो वायरल हुआ।

उमेश पाल की हत्या से पहले अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन बल्ली से मिलने उसके घर पहुंची थी। वहां से निकलते वक्त सभी की तस्वीर CCTV कैमरे में कैद हो गई। इस दौरान शाइस्ता के साथ पांच लाख का इनामी फरार शूटर साबिर भी नजर आया था। अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल की रात प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दोनों को पुलिस बेली अस्पताल मेडिकल चेकअप के लिए ले गई थी। वहीं पर तीन शूटरों ने गोली मार कर उनकी हत्या कर दी थी। (वार्ता)

Politics Uttar Pradesh

व्यापार मंडल ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

पहले मतदान फिर जलपान का नारा बुलंद – “जिसकी उंगली पर स्याही, वही देश का सच्चा सिपाही “ –विजय श्रीवास्तव — लखनऊ। रविवार को उतरेठिया व्यापार मंडल संबंध अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से “मतदाता जागरूकता अभियान चलाया, उक्त कार्यक्रम के तहत गाजा बाजा बैनर के साथ एक पद यात्रा उतरेठिया बाजार पीजीआई […]

Read More
Uttar Pradesh

बागपत जेल प्रशासन ने आईजी जेल को किया गुमराह!

राशन कटौती का 10 कुंतल गेंहू कर दिया जेल के बाहर आईजी जेल के निरीक्षण से पूर्व जेल अधिकारियों का कारनामा लखनऊ। कारागार विभाग के अधिकारियो के लिए मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति का कोई मायने नहीं रह गया। जेल विभाग के अधिकारी विभाग के मुखिया के आंख में ही धूल झोंक रहे है। कैदियों […]

Read More
Uttar Pradesh

प्रमुख सचिव के निर्देशों को दोहराने के लिए जेलमंत्री ने बुलाई बैठक!

पश्चिम की डेढ़ दर्जन जेलों से राजधानी बुलाए गए अधीक्षक प्रदेश की जेलों में युवा बंदियों की आत्महत्याओं का मामला लखनऊ। जेलों में युवा बंदियों के आत्महत्याओं की घटनाओ से जेल महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। हटनाओ को जेलमंत्री ने शनिवार को कारागार मुख्यालय में एक बैठक की। इस बैठक में जिन जनपदों में […]

Read More