कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के ठिकाने पर दूसरे दिन भी ED की छापेमारी

रांची। झारखंड में कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के ठिकाने पर आज दूसरे दिन भी ED की छापेमारी जारी है। विधायक के घर पर मंगलवार को करीब 18 घंटे तक हुई छापेमारी के बाद ED की टीम बुधवार को भी अंबा प्रसाद के हजारीबाग के हुरहुरु स्थित आवास पर छापेमारी कर रही है।

इस बीच विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि बीजेपी की तरफ से हजारीबाग और चतरा सीट पर चुनाव लड़ने का ऑफर था, नहीं मानने पर ED भेजकर उन्हें परेशान किया जा रहा है।  सुश्री प्रसाद ने एजेंसी के अफसरों पर आरोप लगाया है कि कल दिनभर उन्हें टार्चर किया गया। उन्हें घंटों एक ही जगह खड़ा रखा गया। यहां तक कि अफसर सीधे उनके बेडरूम तक पहुच गए। (वार्ता)

Jharkhand

खेत में 11 हज़ार वोल्ट की चपेट में आकर जंगली हाथी की मौत, जंगल में दफनाया गया,

नया लुक ब्यूरो, रांची/हजारीबाग: झारखण्ड के हजारीबाग जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत चुटियारो पंचायत के सरोनी कला गांव में करंट लगने से एक हाथी की दर्दनाक मौत हो गई। किसान पटवन करने के लिए बिजली का तार अपने खेत में ले गये थे। उसी तार की संपर्क में आने से हाथी की मौत हुई।हाथी झुंड […]

Read More
Jharkhand

मंत्री जी हाज़िर हों! ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को ED ने भेजा समन

14 मई को अपने दफ़्तर बुलाया, घरेलू नौकर के घर से मिली थी करोड़ों की नगदी दो लाख रुपये तो दफ्तर से दराज से भी हुए थे बरामद, अब क्या होगा अंजाम नया लुक ब्यूरो रांची। झारखण्ड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को ED ने समन जारी किया है। ED ने उन्हें 14 मई […]

Read More
homeslider Jharkhand

लोकसभा चुनाव 2024 : झारखंड में 14 सीटों के लिए चार चरणों में होंगे चुनाव,

कल जिनके खिलाफ लड़े थे आज उनके लिए मांग रहे वोट नया लुक ब्यूरो रांची। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए चार चरण में चुनाव होंगे। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इसकी घोषणा कर दी है। गांडेय में उपचुनाव की भी घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा के साथ ही […]

Read More