लोकसभा चुनावों से पहले ही बिहार में बहुत बड़ा खेला होगा : सिंह

 लखनऊ। भोजपुरी फ़िल्म निर्माता सह कांग्रेस नेता राणा सुजीत सिंह इनदिनों बिहार में लोकसभा चुनावों को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं। राणा सुजीत सिंह ने कल एक वेब चैनल को दिए साक्षात्कार में भाजपा एवम एनडीए पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि बिहार में एनडीए बिखर चुका है और यहां कांग्रेस राजद के साथ और तीन दलों के सम्पर्क में है। इस लोकसभा चुनावों में ही खेला हो जाएगा और बिहार की चालीस सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत होगी।

एक सवाल के जवाब में राणा सुजीत सिंह ने कहा कि हम लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान सहित मुकेश साहनी और पप्पू यादव के सम्पर्क में भी हैं। सारे नेता आजकल दिल्ली में हमारे शीर्ष नेताओं के सम्पर्क में हैं और जल्द ही हम इस बावत आधिकारिक रूप से घोषणा करने वाले हैं। हम बिहार में चिराग पासवान को उनकी मांग से अधिक सीटें देने को तैयार हैं, जबकि पप्पू यादव पूर्णिया की सीट मांग रहे हैं तो उन्हें हमें पूर्णिया से सहयोग करने में कोई आपत्ति नहीं है।

भाजपा और NDA पर जोरदार हमला बोलते हुए राणा सुजीत सिंह ने कहा कि बिहार में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में तो कोई नेता ही नही है, ये पार्टी यहां केवल पिछलग्गू बनकर ही काम कर रही है। इस पार्टी ने अपना जनाधार खो दिया है इसीलिए सारे घटक दल अब भाजपा का साथ छोड़कर भाग रहे हैं। आप हरियाणा में देख लीजिए, वहां इनकी पूरी कैबिनेट सस्पेंड होने के कगार पर है, यहाँ एसबीआई के जरिये ये लोग इलेक्टोरल बॉन्ड पर फँस गए हैं। भाजपा के लोग चंदे का धंधा कर लिए थे ,इधर से चंदा दो उधर से जो मन मे आए वो करो।

भाजपा भ्रष्टाचार की पोषक बन गई है। सिर्फ ईडी और सीबीआई के जरिये ये लोगों को डराकर अपनी पार्टी में शामिल करना जानते हैं लेकिन सारे लोग इन हथकंडों से डरने वाले नहीं हैं। बिहार की राजनीति में हम इस बार लोकसभा चुनावों से पहले ही खेला कर देंगे। इनके साथ जब कोई जाना ही नही चाहता तो इनके प्रलोभन में कौन फंसेगा। भाजपा की नैय्या डूबने की तरफ चल पड़ी है और डूबते नाव की सवारी कौन करना चाहेगा? हम इस बार कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे।

Entertainment

बात फिल्म इंड्रिस्ट्री के पहले “एंटी-हीरो” अशोक कुमार की….

शाश्वत तिवारी कलकत्ता से वकालत पढ़े अशोक कुमार को फिल्में देखना बहुत पसंद था। वो क्लास के बाद वे अपने दोस्तों के साथ थियेटर चले जाते थे। तब आई हीरो के. एल. सहगल की दो फिल्मों से वे बहुत प्रभावित हुए – ‘पूरण भगत’ (1933) और ‘चंडीदास’ (1934)। वे तत्कालीन बंगाल में आने वाले भागलपुर […]

Read More
Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More