गाजीपुर में बस में आग लगने से पांच मरे

ग़ाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश में ग़ाज़ीपुर जिले के मरदह क्षेत्र में सोमवार को हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आने से बस में लगी आग से कम से कम पांच यात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये मृतक आश्रितों के प्रति संवेदना व्यक्त की और स्थानीय अधिकारियों को अस्पताल पहुंचने और घायलों का मुफ्त इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि और गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई जब मऊ जिले के खिरिया काझा गांव से एक बारात मरदह जा रही थी कि महाहर धाम के पास बस एक हाई-टेंशन तार के संपर्क में आ गई और उसमें आग लग गई। घटना के समय बस में लगभग 50 लोग यात्रा कर रहे थे। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने घटना में पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है। हालांकि हताहतों की संख्या में बढोत्तरी होने के आसार हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जहां कई की हालत गंभीर बनी हुयी है। (वार्ता)

Politics Uttar Pradesh

व्यापार मंडल ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

पहले मतदान फिर जलपान का नारा बुलंद – “जिसकी उंगली पर स्याही, वही देश का सच्चा सिपाही “ –विजय श्रीवास्तव — लखनऊ। रविवार को उतरेठिया व्यापार मंडल संबंध अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से “मतदाता जागरूकता अभियान चलाया, उक्त कार्यक्रम के तहत गाजा बाजा बैनर के साथ एक पद यात्रा उतरेठिया बाजार पीजीआई […]

Read More
Uttar Pradesh

बागपत जेल प्रशासन ने आईजी जेल को किया गुमराह!

राशन कटौती का 10 कुंतल गेंहू कर दिया जेल के बाहर आईजी जेल के निरीक्षण से पूर्व जेल अधिकारियों का कारनामा लखनऊ। कारागार विभाग के अधिकारियो के लिए मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति का कोई मायने नहीं रह गया। जेल विभाग के अधिकारी विभाग के मुखिया के आंख में ही धूल झोंक रहे है। कैदियों […]

Read More
Uttar Pradesh

प्रमुख सचिव के निर्देशों को दोहराने के लिए जेलमंत्री ने बुलाई बैठक!

पश्चिम की डेढ़ दर्जन जेलों से राजधानी बुलाए गए अधीक्षक प्रदेश की जेलों में युवा बंदियों की आत्महत्याओं का मामला लखनऊ। जेलों में युवा बंदियों के आत्महत्याओं की घटनाओ से जेल महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। हटनाओ को जेलमंत्री ने शनिवार को कारागार मुख्यालय में एक बैठक की। इस बैठक में जिन जनपदों में […]

Read More