आयुष शर्मा की फिल्म ‘रुसलान’ का पोस्टर रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा की आने वाली फिल्म ‘रूसलान’ का पोस्टर रिलीज हो गया है।  आयुष शर्मा ने वर्ष 2018 में प्रदर्शित फिल्म लवयात्री से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वह वर्ष 2021 में प्रदर्शित सलमान खान निर्मित फिल्म अंतिम: द फाइनल ट्रुथ में नजर आए थे। आयुष एक्शन अब एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘रुसलान’ में नजर आयेंगे।

आयुष शर्मा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म ‘रुसलान’ का नया पोस्टर रिलीज किया है।पोस्टर शेयर करते हुए आयुष शर्मा ने कैप्शन में लिखा, हारने का खौफ नहीं है, मेरी गन और गिटार के साथ, बस दुनिया जीतने का जोश है। तूफान की तरह नहीं…, तूफान ही हूं मैं। करण बुटानी के निर्देशन में बनी ‘रुसलान’ 26 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सुश्री मिश्रा और जगपति बाबू की भी अहम भूमिका है। (वार्ता)

Entertainment

बात फिल्म इंड्रिस्ट्री के पहले “एंटी-हीरो” अशोक कुमार की….

शाश्वत तिवारी कलकत्ता से वकालत पढ़े अशोक कुमार को फिल्में देखना बहुत पसंद था। वो क्लास के बाद वे अपने दोस्तों के साथ थियेटर चले जाते थे। तब आई हीरो के. एल. सहगल की दो फिल्मों से वे बहुत प्रभावित हुए – ‘पूरण भगत’ (1933) और ‘चंडीदास’ (1934)। वे तत्कालीन बंगाल में आने वाले भागलपुर […]

Read More
Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More