सनसनी: भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

  • जौनपुर जिले में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सूबे में बेखौफ बदमाशों का आतंक थम नहीं रहा है। कहीं पर जमीन विवाद तो कहीं पर गैंगवॉर ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। जौनपुर जिले में गुरुवार को बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा नेता प्रमोद यादव की गोली मारकर हत्या कर सनसनी फैला दी। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे हवा में फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकले। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस के आलाधिकारियों ने आनन-फानन में घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

बताते चलें कि जौनपुर जिले के बोधापुर गांव निवासी 55 वर्षीय भाजपा के किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव को असलहों से लैस मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने गुरुवार सुबह उनके घर की दहलीज पर ही गोली मार दी। बदमाशों ने उन्हें तीन गोलियां मारी और घटना स्थल से कुछ दूर आगे बाइक छोड़ भाग निकले हो। वहीं घायल प्रमोद यादव को पुलिस जिला अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस बदमाशों की मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि प्रमोद यादव भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष थे। इसके पहले भी वे मल्हनी से भाजपा के टिकट से ही दो बार विधायकी का चुनाव लड़ चुके थे।

Politics Uttar Pradesh

व्यापार मंडल ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

पहले मतदान फिर जलपान का नारा बुलंद – “जिसकी उंगली पर स्याही, वही देश का सच्चा सिपाही “ –विजय श्रीवास्तव — लखनऊ। रविवार को उतरेठिया व्यापार मंडल संबंध अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से “मतदाता जागरूकता अभियान चलाया, उक्त कार्यक्रम के तहत गाजा बाजा बैनर के साथ एक पद यात्रा उतरेठिया बाजार पीजीआई […]

Read More
Uttar Pradesh

बागपत जेल प्रशासन ने आईजी जेल को किया गुमराह!

राशन कटौती का 10 कुंतल गेंहू कर दिया जेल के बाहर आईजी जेल के निरीक्षण से पूर्व जेल अधिकारियों का कारनामा लखनऊ। कारागार विभाग के अधिकारियो के लिए मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति का कोई मायने नहीं रह गया। जेल विभाग के अधिकारी विभाग के मुखिया के आंख में ही धूल झोंक रहे है। कैदियों […]

Read More
Uttar Pradesh

प्रमुख सचिव के निर्देशों को दोहराने के लिए जेलमंत्री ने बुलाई बैठक!

पश्चिम की डेढ़ दर्जन जेलों से राजधानी बुलाए गए अधीक्षक प्रदेश की जेलों में युवा बंदियों की आत्महत्याओं का मामला लखनऊ। जेलों में युवा बंदियों के आत्महत्याओं की घटनाओ से जेल महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। हटनाओ को जेलमंत्री ने शनिवार को कारागार मुख्यालय में एक बैठक की। इस बैठक में जिन जनपदों में […]

Read More