सारा अली खान की फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान की आने वाली फिल्म ऐ वतन मेरे वतन का ट्रेलर रिलीज हो गया है। करण जौहर के धर्माटिक एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ में सारा अली खान की मुख्य भूमिका है। ‘ऐ वतन मेरे वतन’ की कहानी उस हीरो की है, जिसके रेडियो ने ब्रिटिश राज को हिलाकर रख दिया था। करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया पर ‘ऐ वतन मेरे वतन’ पर ट्रेलर रिलीज किया है।

इस फिल्म में सारा उस जाबांज महिला की कहानी दिखाएंगी, जिन्होंने रेडियो से अंग्रेजों की हालत खराब कर दी थी। ट्रेलर में सारा को ‘स्वतंत्रता की आखिरी लड़ाई’ लड़ने के लिए 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान ब्रिटिश राज के खिलाफ अंडरग्राउंड स्टेशन शुरू करते और इसी के जरिये अंग्रेजों के छक्के छुड़ाते देखा जा सकता है। ‘ऐ वतन मेरे वतन’ में सारा अली खान, उषा मेहता के रोल में नजर आएंगी।

उषा मेहता ने भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान खुफिया रेडियो स्टेशन की शुरुआत की थी, जिसके लिए वह पूरे देश में मशहूर भी हुई थीं। कन्नन अय्यर के निर्देशन में बनी ए वतन मेरे वतन में सारा अली खान के अलावा सचिन खेडेकर, अभय वर्मा, स्पर्श श्रीवास्तव, एलेक्स ओ’नील और आनंद तिवारी भी हैं। ‘ऐ वतन मेरे वतन’ को करण जौहर, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा ने बनाया है। ‘ऐ वतन मेरे वतन’ 21 मार्च को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।  (वार्ता)

Entertainment

बात फिल्म इंड्रिस्ट्री के पहले “एंटी-हीरो” अशोक कुमार की….

शाश्वत तिवारी कलकत्ता से वकालत पढ़े अशोक कुमार को फिल्में देखना बहुत पसंद था। वो क्लास के बाद वे अपने दोस्तों के साथ थियेटर चले जाते थे। तब आई हीरो के. एल. सहगल की दो फिल्मों से वे बहुत प्रभावित हुए – ‘पूरण भगत’ (1933) और ‘चंडीदास’ (1934)। वे तत्कालीन बंगाल में आने वाले भागलपुर […]

Read More
Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More