मित्रों के फायदे के लिए किसानों के हित रौंद रही है सरकार : खडगे

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने मोदी सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह पूंजीपति मित्रों को फायदा देने के लिए हर कदम उठा रही है। लेकिन किसानों के हितों को लगातार रौंदा जा रहा है। खडगे में कहा कि अपने चुनिंदा पूंजीपति मित्रों को फ़ायदा पहुँचाने के लिए मोदी सरकार ने किसानों के हितों की लगातार बलि दी है। जब देश का अन्नदाता किसान बंपर फ़सल पैदा कर निर्यात करना चाहता है तब मोदी सरकार गेंहू, चावल, चीनी, प्याज़, दाल आदि के निर्यात पर बैन लगा देती है।

उन्होंने कहा कि  अपने पूरे कार्यकाल में भाजपा ने ऐसा ही किया है। जिसका परिणाम यह हुआ है कि कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार में जो कृषि निर्यात 153 प्रतिशत बढ़ा था, वह भाजपाई राज में केवल 64 प्रतिशत ही बढ़ा। मोदी सरकार की ‘MSP’ तथा ‘दोगुनी आमदनी’ की गारंटी तो फ़र्ज़ी निकली ही किसान विरोधी भाजपा ने हमारे 62 करोड़ किसानों की कमर तोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अब जब किसान अपना हक़ मांग रहे हैं तो मोदी सरकार उनसे दुश्मनों जैसा व्यवहार कर रही है।(वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More