यूपी में पाँच करोड़ लोगों के बनाए जा चुके हैं आयुष्मान कार्ड

  • डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को बधाई दी

लखनऊ। यूपी में आयुष्मान कार्ड बनाने की रफ्तार और तेज हो गई है। अब तक पाँच करोड़ लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और अफसरों को बधाई दी है।

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गरीब मरीज पाँच लाख रुपये तक का इलाज मनपसंद पंजीकृत अस्पताल में हासिल कर सकते हैं। इसमें सरकारी व प्राइवेट दोनों ही प्रकार के अस्पताल शामिल हैं। सभी पात्रों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाये। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जानी चाहिए।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता पूरी मेहनत और लगन से योजना को रफ्तार देने में लगे हैं। इसमें आशा, ANM, पंचायत सहायक व अन्य श्रेणी के अधिकारी-कर्मचारी योगदान दे रहे हैं। बीते करीब एक साल में प्रदेश के  2.80 करोड़ से भी अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। पाँच हजार से अधिक अस्पतालों में योजना लागू है। इसमें भर्ती कर मरीजों को इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। सभी प्रकार की जटिल बीमारियाँ योजना से कवर हैं।

Raj Dharm UP

चार जून की प्रतीक्षा, माफिया की उसके बाद नहीं होगी रक्षा

सीएम योगी का बड़ा ऐलान, कहा- चार जून के बाद माफिया मुक्त राज्य घोषित होगा उत्तर प्रदेश अब मटियामेट करने की कसम खा ली है यूपी के सीएम ने, जो कहते हैं वो कर दिखाते हैं योगी ए. अहमद सौदागर लखनऊ। योगी आदित्यनाथ पर विपक्षी दल लगातार आरोप लगाते रहे कि उन्होंने अपने सजातीय अपराधियों […]

Read More
Raj Dharm UP

बड़ी घटना से पसरी सनसनी: पिता ने मां पत्नी सहित पांच लोगों को उतारा मौत के घाट

घटना को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारकर दी जान सीतापुर जिले के मथुरा थाना क्षेत्र के पाल्हापुर गांव में हुई यह घटना ए. अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे में अपनों के हाथों अपनों का खून करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। राजधानी लखनऊ, देवरिया और बाराबंकी जिले में हुई कई घटनाओं को […]

Read More
Raj Dharm UP

दावे फेल जारी है हैवानियत: तमाम कोशिशों के बावजूद थम नहीं रहीं दुष्कर्म की घटनाएं

हिफाजत बनी चुनौती: राजधानी लखनऊ नाबालिग को बंधक बनाकर गैंगरेप पीड़ित परिवार की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में महिलाओं व लड़कियों की हिफाजत चुनौती बनती जा रही है। बीते दिनों हुई कई घटनाओं के मामले शांत भी नहीं पड़े कि राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची […]

Read More