गुरुवार के दिन इन राशियों को मिल रहा है धन का लाभ

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता

मेष : शुभता और सहजता बढ़त पर रहेंगे। सृजनात्मकता, सक्रियता और संवेदनशीलता को बल मिलेगा। प्रभावशीलता और आत्मविश्वास से कार्य सधेंगे। आगामी कुछ व्यक्तिगत प्रयासों को बल देने वाले।

वृष : साहस से सभी को प्रभावित करेंगे। वाणिज्यिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यों को जल्द पूरा करें। समबन्ध मधुर रहेंगे। दिन खर्च बढ़ाने वाला और शुभकारक।

मिथुन : आर्थिक मामले अनुकुल बने रहेंगे। मित्रों में प्रभावशील रहेंगे। कारोबारी भेंट वार्ताओं में अच्छा करेंगे। प्रदर्शन संवार पर रहेगा। शार्ट टर्म गेन पर जोर दे सकते हैं। दिन लाभकारक।

कर्क : महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा संभव है। अधिकार और लाभ के मामले बेहतर बने रहेंगे। सभी सहयोगी रहेंगे।करियर कारोबार उल्लेखनीय उपलब्धि जुड़ सकती है। दिन श्रेष्ठ।

ये भी पढ़ें

नाड़ी दोष के कारण वैवाहिक जीवन पर पड़ता है बुरा प्रभाव

सिंह  : सहजता और सकारात्मकता बढ़ेगी। भाग्य की प्रबलता से सभी काम बनेंगे। सम्बन्ध मजबूत होंगे। करियर कारोबार में शुभता का संचार रहेगा। आत्मा की आवाज को अनसुना न करें। दिन श्रेष्ठ।

कन्या : अच्छा सोचें और करें। सात्विक भोजन पर जोर दें सकारात्मकता हर प्रकार से सहायक होती है। भावुकता में कोई ऐसी बात न कहें कि बाद में असहज होना पड़े। महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी लायें। दिन सामान्य शुभ।

तुला :  निजी जीवन हर्ष-आनंदमय रहेगा। स्थायित्व को बल मिलेगा। भूमि भवन के मामले बनेंगे। सबका साथ अनुकूलता बनाये रखेगा। आदरभाव पर जोर दें। दिन शुभकारक।

वृश्चिक : पेशेवरता कार्यक्षेत्र में स्पष्टता और आत्मविश्वास के महत्वपूर्ण कारक है। अपनों के लिए समय निकालेंगे। आवश्यक जल्द करें। भाग्य की अनुकूलता का लाभ उठायें। दिन शुभ।

ये भी पढ़ें

विवाह के लिए कौनसा दिन, तिथि और योग शुभ होता है,

धनु : मतभेद और मनभेद दूर होंगे। परिस्थितियां सकारात्मक बनी रहेंगीं। मित्रों के साथ हंसी ख़ुशी से समय बीतेगा। शिक्षार्थी बेहतर करेंगे। दिन शुभकारक। अनुशासन पर जोर दें।

मकर : जो कहें या करें उसमें स्पष्टता रखें। क्योंकि कई समस्याएं तो सिर्फ इसलिए हो जाती हैं कि हम उचित सम्प्रेषण स्थापित नहीं कर पाते। दाम्पत्य में प्रेम और विशवास बढ़ेगा। दिन शुभ।

कुम्भ : सामाजिकता और संबंधों को बल मिलेगा। सूचना एवं संपर्क बेहतर होगा। बंधुजनों में करीबी बढ़ेगी। अधिकतर कार्य स्वतः होते चले जायेंगे। दिन उत्तम फलकारक। सक्रीय रहें।

मीन : उत्सव अयोजन में प्रमुखता से शामिल होंगे। अपनों के साथ मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। मित्र सम्बन्ध मजबूत होंगे। सफलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा। संग्रह पर जोर देंगे। दिन उत्तम।

Astrology

इन राशियों के लिए शुभ है आज का दिन (12 मई, रविवार), जानिए आज का पंचांग

शुभ-अशुभ फल जानने के लिए आपको जानना पड़ेगा आज का राशिफल राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज का राशिफल व पंचांग- 12 मई, 2024, रविवार आज और कल का दिन खास 12 मई 2024 : श्री आदिगुरु शंकराचार्य जयंती आज। 12 मई 2024 : मदर्स डे आज। 12 मई 2024 : सूरदास जयंती आज। 12 […]

Read More
Astrology Life Style

मानसिक तनाव की सूचना देते हैं ग्रह

जीवन में मानसिक कष्ट भी कम परेशान नहीं करता। कोई न कोई तनाव अक्सर ही रहता है। वैसे इस तनाव का ग्रह-नक्षत्रों से भी संबंध होता है। मानसिक तनाव के कारण और उपाय हम हमेशा यह सोचते हैं कि क्या करें जिससे जिंदगी से मानसिक तनाव दूर हो जाए। कुछ तो ऐसा हो जाए जिससे […]

Read More
Astrology

इन राशियों के लिए बहुत शुभ है आज का दिन , जानें आज का राशिफल और पंचांग

मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक और धनु के लिए शुभ है आज का दिन, जानकर शुरू करें आज का दिन राजेन्द्र गुप्ता,ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज का राशिफल व पंचांग 10 मई, 2024, शुक्रवार आज और कल का दिन खास 10 मई 2024 : आखातीज/अक्षय तृतीया आज। 10 मई 2024 : परशुराम जयंती आज। 10 मई 2024 […]

Read More