हमीरपुर में रोजवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के मुस्करा क्षेत्र में रविवार देर शाम रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस के मुताबिक रिंकेश (28) निवाली कानपुर नगर व रोहित (27) निवासी बसवारी थाना मुस्करा जनपद हमीरपुर के थे।

दोनों ही मुस्करा कस्वे में किराये के मकान में रहते थे। रिंकेश की पत्नी प्रज्ञा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) विहूनी में एलटी पद पर कार्यरत है, रोहित भी उसी PHC में वॉर्ड बॉय पद पर कार्यरत था। आज शाम रिंकेश व रोहित दोनो ही स्कूटी से मुस्करा से विहूनी जा रहे थे। तभी कुछ काम याद आनेपर जैतमाल मोड़ के पास दोनो ने स्कूटी फिर से मुस्करा की ओर मोड दी। इसी दौरान पीछे से आ रही रोडवेज बस ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।(वार्ता)

Politics Uttar Pradesh

व्यापार मंडल ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

पहले मतदान फिर जलपान का नारा बुलंद – “जिसकी उंगली पर स्याही, वही देश का सच्चा सिपाही “ –विजय श्रीवास्तव — लखनऊ। रविवार को उतरेठिया व्यापार मंडल संबंध अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से “मतदाता जागरूकता अभियान चलाया, उक्त कार्यक्रम के तहत गाजा बाजा बैनर के साथ एक पद यात्रा उतरेठिया बाजार पीजीआई […]

Read More
Uttar Pradesh

बागपत जेल प्रशासन ने आईजी जेल को किया गुमराह!

राशन कटौती का 10 कुंतल गेंहू कर दिया जेल के बाहर आईजी जेल के निरीक्षण से पूर्व जेल अधिकारियों का कारनामा लखनऊ। कारागार विभाग के अधिकारियो के लिए मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति का कोई मायने नहीं रह गया। जेल विभाग के अधिकारी विभाग के मुखिया के आंख में ही धूल झोंक रहे है। कैदियों […]

Read More
Uttar Pradesh

प्रमुख सचिव के निर्देशों को दोहराने के लिए जेलमंत्री ने बुलाई बैठक!

पश्चिम की डेढ़ दर्जन जेलों से राजधानी बुलाए गए अधीक्षक प्रदेश की जेलों में युवा बंदियों की आत्महत्याओं का मामला लखनऊ। जेलों में युवा बंदियों के आत्महत्याओं की घटनाओ से जेल महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। हटनाओ को जेलमंत्री ने शनिवार को कारागार मुख्यालय में एक बैठक की। इस बैठक में जिन जनपदों में […]

Read More