रेप व पॉक्सो एक्ट का आरोपी समेत चार को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

खमरिया खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के खिलाफ़ चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को खमरिया व ईसानगर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। जिसमें रेप व पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी युवक समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई की है।

खमरिया थानाध्यक्ष निराला तिवारी की अगुवाई में उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद,विक्रांत चौधरी व सिपाही आशीष वर्मा, अरविंद गौतम के साथ चलाए गए। अभियान के दौरान नाबालिक लड़की को अगवा कर रेप करने के मामले में आरोपी सुनील यादव सहित विवाद के मामले में गोलू सोनी पुत्र मुन्ना सोनी निवासी रिसिया जनपद बहराइच व रामचंद्र पुत्र कंधई लाल निवासी दरिगापुर थाना खमरिया को गिरफ़्तार कर विधिक कार्रवाई की है।

वही दूसरी ओर ईसानगर थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार की अगुवाई में उपनिरीक्षक अबलीश कुमार सिपाही अक्षय राणा,कर्मबीर सिंह व गार्ड त्रिवेणी पाठक ने मक्का पुरवा नाले के पास अवैध रूप से धधक रही भठ्ठियों पर शराब बना रहे श्यामलाल कंजड़ पुत्र परसादी कंजड़ निवासी गोपालापुर थाना ईसानगर को तैयार की गई 15 लीटर शराब व अन्य उपकरणों के साथ गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Uttar Pradesh

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखे अभियंता: डीजी जेल

जेलों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करें अधिकारी नवनियुक्त डीजी जेल ने किए बरेली जनपद की सभी जेलों का निरीक्षण लखनऊ। प्रदेश के नवनियुक्त महानिदेशक कारागार पीवी रामशास्त्री ने शनिवार को बरेली जनपद की समस्त जेलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जेलों को व्यवस्थाओं को सुद्रण करने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन जिला जेल […]

Read More
Uttar Pradesh

सशस्त्र प्रहरी बल ने 17 वे स्थापना दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया

भैरहवा – सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल नं. 5 बिंध्यवासिनी वाहिनी मुख्यालय, रूपनदेही, सशस्त्र प्रहरी बल के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अभिकुमार खत्री ने कहा कि नागरिकों को साथ लेकर प्रदर्शन में सुधार किया जाएगा। उन्होंने सशस्त्र बलों की हर गतिविधि में आम लोगों का समर्थन और सहयोग की अपील किया है । सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

व्यापार मंडल ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

पहले मतदान फिर जलपान का नारा बुलंद – “जिसकी उंगली पर स्याही, वही देश का सच्चा सिपाही “ –विजय श्रीवास्तव — लखनऊ। रविवार को उतरेठिया व्यापार मंडल संबंध अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से “मतदाता जागरूकता अभियान चलाया, उक्त कार्यक्रम के तहत गाजा बाजा बैनर के साथ एक पद यात्रा उतरेठिया बाजार पीजीआई […]

Read More