कांग्रेसियों ने फिर सपा अध्यक्ष को दिया न्याय यात्रा का निमंत्रण

  • सपा प्रवक्ता ने की अखिलेश यादव के यात्रा में शामिल होने की पुष्टि

लखनऊ। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की तरफ से कल कांग्रेस और सपा के गठबंधन की घोषणा होने के बाद गुरुवार को कांग्रेस नेताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। सपा नेता राजेंद्र चौधरी ने अखिलेश यादव के न्याय यात्रा में शामिल होने की पुष्टि की है।

कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उत्तर प्रदेश के संयोजक पूर्व राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया कांग्रेस नेताओं के साथ समाजवादी पार्टी के कार्यालय पहुंचे।कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तरफ से सपा अध्यक्ष को भेजे गए आमंत्रण पत्र को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी को सौंपा। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता उदयवीर सिंह भी उपस्थित थे। कांग्रेस द्वारा दिए गए आमंत्रण पर समाजवादी पार्टी की तरफ से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने की पुष्टि की गई।

प्रवक्ता ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे चरण में 25 फरवरी को आगरा में टेढ़ी बगिया स्थित आंबेडकर प्रतिमा पर शामिल होंगें और भारत जोड़ो न्याय यात्रा आगरा के शाहदरा चौराहे से नुनिहाली रोड होते हुए आगरा फोर्ट होते हुए फतेहाबाद रोड के आगे प्रताप पुर चौराहा से ग्वालियर रोड की तरफ से फतेहपुर सीकरी जायेगी। आमंत्रण पत्र देने गए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उत्तर प्रदेश के संयोजक पीएल पुनिया के साथ जिला अध्यक्ष लखनऊ वेद प्रकाश त्रिपाठी, प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी, प्रवक्ता सचिन रावत, ललन कुमार शामिल रहे।

Raj Dharm UP

चार जून की प्रतीक्षा, माफिया की उसके बाद नहीं होगी रक्षा

सीएम योगी का बड़ा ऐलान, कहा- चार जून के बाद माफिया मुक्त राज्य घोषित होगा उत्तर प्रदेश अब मटियामेट करने की कसम खा ली है यूपी के सीएम ने, जो कहते हैं वो कर दिखाते हैं योगी ए. अहमद सौदागर लखनऊ। योगी आदित्यनाथ पर विपक्षी दल लगातार आरोप लगाते रहे कि उन्होंने अपने सजातीय अपराधियों […]

Read More
Raj Dharm UP

बड़ी घटना से पसरी सनसनी: पिता ने मां पत्नी सहित पांच लोगों को उतारा मौत के घाट

घटना को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारकर दी जान सीतापुर जिले के मथुरा थाना क्षेत्र के पाल्हापुर गांव में हुई यह घटना ए. अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे में अपनों के हाथों अपनों का खून करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। राजधानी लखनऊ, देवरिया और बाराबंकी जिले में हुई कई घटनाओं को […]

Read More
Raj Dharm UP

दावे फेल जारी है हैवानियत: तमाम कोशिशों के बावजूद थम नहीं रहीं दुष्कर्म की घटनाएं

हिफाजत बनी चुनौती: राजधानी लखनऊ नाबालिग को बंधक बनाकर गैंगरेप पीड़ित परिवार की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में महिलाओं व लड़कियों की हिफाजत चुनौती बनती जा रही है। बीते दिनों हुई कई घटनाओं के मामले शांत भी नहीं पड़े कि राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची […]

Read More