झांसी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई पुलिस भर्ती परीक्षा 2024

झांसी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 शनिवार को पुलिस और प्रशासन के कड़े इंतजामों के बीच शुरू हो गयी। झांसी जिले में आज प्रथम पाली में लगभग 22 हजार अभ्यर्थी 47 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे और दो दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा में लगभग 85 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

इसको लेकर सभी केंद्रों पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने शुचितापूर्ण तरीके से नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित कराने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किये गये हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर रिपोर्टिंग टाइम साढ़े नौ बजे का रहा और इसके बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश रोक दिया गया।

जो छात्र परीक्षा केंद्रों में भीतर पहुंचे उनकी त्रिस्तरीय चेकिंग सुनिश्चित की गयी। सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में केवल पेन ,आधार कार्ड और एडमिट कार्ड ही भीतर ले जाने की अनुमति दी गयी। पुलिसकर्मी विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पूरी मुस्तैदी से जुटे हैं सभी परीक्षाकेंद्रों को सीसीटीवी कैमरों की नजर में रखा गया है और डीएम कार्यालय से इन पर पैनी नजर रखी जा रही है।(वार्ता)

Politics Uttar Pradesh

व्यापार मंडल ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

पहले मतदान फिर जलपान का नारा बुलंद – “जिसकी उंगली पर स्याही, वही देश का सच्चा सिपाही “ –विजय श्रीवास्तव — लखनऊ। रविवार को उतरेठिया व्यापार मंडल संबंध अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से “मतदाता जागरूकता अभियान चलाया, उक्त कार्यक्रम के तहत गाजा बाजा बैनर के साथ एक पद यात्रा उतरेठिया बाजार पीजीआई […]

Read More
Uttar Pradesh

बागपत जेल प्रशासन ने आईजी जेल को किया गुमराह!

राशन कटौती का 10 कुंतल गेंहू कर दिया जेल के बाहर आईजी जेल के निरीक्षण से पूर्व जेल अधिकारियों का कारनामा लखनऊ। कारागार विभाग के अधिकारियो के लिए मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति का कोई मायने नहीं रह गया। जेल विभाग के अधिकारी विभाग के मुखिया के आंख में ही धूल झोंक रहे है। कैदियों […]

Read More
Uttar Pradesh

प्रमुख सचिव के निर्देशों को दोहराने के लिए जेलमंत्री ने बुलाई बैठक!

पश्चिम की डेढ़ दर्जन जेलों से राजधानी बुलाए गए अधीक्षक प्रदेश की जेलों में युवा बंदियों की आत्महत्याओं का मामला लखनऊ। जेलों में युवा बंदियों के आत्महत्याओं की घटनाओ से जेल महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। हटनाओ को जेलमंत्री ने शनिवार को कारागार मुख्यालय में एक बैठक की। इस बैठक में जिन जनपदों में […]

Read More