सचिन ने किया ताज की खूबसूरती का दीदार

आगरा। भारत रत्न और मास्टर ब्लास्टर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि के साथ गुरुवार को यहां ताजमहल का दीदार करने पहुंचे। सचिन को ताजमहल में देखकर कड़ी सुरक्षा के बावजूद प्रशसंकों की भीड़ लग गई। पूर्व भारतीय कप्तान सचिन अपनी पत्नी अंजलि के साथ दोपहर करीब तीन बजे शिल्पग्राम पार्किंग में पहुंचे। जहां से गोल्फ कार्ट में सवार होकर वह ताजमहल के पूर्वी गेट पर पहुंचे। पूर्वी गेट पर सचिन तेंदुलकर को देख उनके प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। सचिन के आने की जानकारी पर पर्यटन पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी। सुरक्षा कर्मियों ने सचिन तेंदुलकर के आसपास सुरक्षा घेरा बना लिया। सुरक्षा घेरे में ही उन्हें रॉयल गेट तक ले जाया गया।

रॉयल गेट पर पहुंच कर सचिन ने अपनी पत्नी के साथ फोटो सेशन भी कराए। कई एंगल में फोटो खिंचवाए। इसके बाद वह डायना बैंच पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने वीडियो ग्राफी के साथ फोटो सेशन कराया। सचिन को ताजमहल में मौजूद पर्यटक तुरंत पहचान गए और उनके साथ फोटो खिंचाने व उनकी एक झलक पाने की होड़ ताजमहल परिसर में मचने लगी। डायना टेबल पर फोटो खिंचाने के बाद सचिन अपनी पत्नी अंजलि के साथ मुख्य स्मारक पर पहुंचे, जहां उन्होंने ताजमहल के ऊपर की गई नक्काशी और उसके इतिहास के बारे में गाइड से जानकारी ली। सचिन ने अपने फैंस का हाथ हिलाकर अभिवादन भी किया।

ताजमहल के दीदार के दौरान सचिन तेंदुलकर और अंजलि तेंदुलकर के साथ DCP सिटी सूरज राय, DCP वेस्ट, एसीपी ताज सुरक्षा CISF के जवान मौजूद रहे। सचिन करीब 40 मिनट तक ताजमहल में रहे। DCP सिटी सूरज राय ने बताया कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी और रिश्तेदारों के साथ चार्टर्ड प्लेन से दोपहर करीब दो बजे यहां आए। एयरपोर्ट से पहले वे होटल आए। यहां से ताजमहल देखने पहुंचे। ताज को देखने के बाद वापस मुंबई के लिए चले गए।(वार्ता)

Sports

भारत की बेहतरीन गेंदबाजी, बांग्लादेश को 45 रनों से करारी शिकस्त

सिलहट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय महिला टीम ने किया बड़ा कारनामा भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर बनाया 145 रन सिलहट। यास्तिका भाटिया, शेफाली वर्मा और कप्तान हरमनप्रीत कौर की शानदार पारियों और उसके बाद रेणुका सिंह और पूजा वस्त्रकर की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भारतीय महिला टीम ने रविवार […]

Read More
homeslider Sports Uncategorized

Don’t Worry… प्ले ऑफ में अभी भी पहुंच सकती है RCB

एकतरफा मैच में SRH को RCB ने चटाया धूल, धराशायी हो गई टीम कोहली, पाटीदार और ग्रीन ने खेली शानदार पारी बड़े लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई सनराइजर्स हैदराबाद नई दिल्ली। दुनिया के सबसे धांसू बल्लेबाज और भारतीय रन मशीन विराट कोहली की टीम को हारते हुए देखकर सब कोई कह रहा था कि […]

Read More
Sports

ऋषभ की धांसू पारी के बाद आखिरी गेंद पर जीती दिल्ली कैपिटल्स (DC)

गुजरात टाइटन्स (GT) की टीम 225 रनों के बदले 221 रन ही बना सकी अक्षर पटेल ने तीन नम्बर पर आकर शानदार 66 रनों की पारी खेली नई दिल्ली। जीत की पटरी पर लौट चुकी दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने एक बार फिर गुजरात टाइटंस (GT) को हरा दिया। कप्तान ऋषभ पंत नाबाद (88) और अक्षर […]

Read More