टाइगर श्रॉफ ने शुरू की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने अपनी आने वाली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग शुरू कर दी है। बॉलीवुड फिल्मकार रोहित शेट्टी इन दिनों फिल्म ‘सिंघम अगेन’ बना रहे हैं।यह फिल्म सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। फिल्म सिंघम अगेन में अजय देवगन, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण की मुख्य भूमिका है। टाइगर श्रॉफ इस फिल्म में कैमियो कर रहे हैं।

‘सिंघम अगेन’ में टाइगर श्रॉफ एसीपी सत्या की भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में टाइगर ने फिल्म में अपनी भूमिका का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इसके कैप्शन में टाइगर ने लिखा, ‘एसीपी सत्या रिपोर्टिंग सर’। मेकर्स को उम्मीद है कि फरवरी के अंत तक टाइगर अपने अधिकांश सीन की शूटिंग पूरी कर लेगें। सिंघम अगेन इस वर्ष रिलीज होगी। (वार्ता)

Entertainment

बात फिल्म इंड्रिस्ट्री के पहले “एंटी-हीरो” अशोक कुमार की….

शाश्वत तिवारी कलकत्ता से वकालत पढ़े अशोक कुमार को फिल्में देखना बहुत पसंद था। वो क्लास के बाद वे अपने दोस्तों के साथ थियेटर चले जाते थे। तब आई हीरो के. एल. सहगल की दो फिल्मों से वे बहुत प्रभावित हुए – ‘पूरण भगत’ (1933) और ‘चंडीदास’ (1934)। वे तत्कालीन बंगाल में आने वाले भागलपुर […]

Read More
Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More