मथुरा में बस और कार की टक्कर, पांच लोगों की मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के महाबन क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे के किलोमीटर संख्या 117 पर सोमवार को बस और कार की भिड़त में पांच लोगों की जिंदा जल कर मृत्यु हो गयी। दुर्घटना की सूचना पर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पाण्डे मौके पर पहुंचे और अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अनुसार आज सुबह लगभग आठ बजे हुये इस हादसे में सभी मृतक कार पर सवार थे।

उन्होंने बताया कि आगरा से दिल्ली की ओर जा रही एक प्राइवेट डबलडेकर बस और कार में उस समय भिड़न्त हो गई जब कार के आगे जा रही बस का एक पहिया फट गया और बस पीछे की ओर मुड़ गई। इस बीच पीछे से तेज रफ्तार कार के चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और कार बस से जा टकरायी। टक्कर के बाद दोनो वाहनो में आग लग गई। बस की 40 सवारियां सुरक्षित निकल आईं वहीं कार के लोग जिंदा ही जल गए। बस बोध गया से आ रही थी जबकि कार शिकोहाबाद से आ रही थी। दोनो ही वाहन दिल्ली की ओर जा रहे थे। दुर्घटना की सूचना पर एम्बुलेन्स और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे तथा आग पर काबू पाया।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं। अभी तक ऐसा लगता है कि पांचो जले व्यक्ति पुरूष थे। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगरा दिल्ली मार्ग पर बाधित यातायात बहाल हो गया है। बस की सवारियों को विभिन्न वाहनों से उनके गंतव्य स्थान भेज दिया गया है। (वार्ता)

Uttar Pradesh

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखे अभियंता: डीजी जेल

जेलों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करें अधिकारी नवनियुक्त डीजी जेल ने किए बरेली जनपद की सभी जेलों का निरीक्षण लखनऊ। प्रदेश के नवनियुक्त महानिदेशक कारागार पीवी रामशास्त्री ने शनिवार को बरेली जनपद की समस्त जेलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जेलों को व्यवस्थाओं को सुद्रण करने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन जिला जेल […]

Read More
Uttar Pradesh

सशस्त्र प्रहरी बल ने 17 वे स्थापना दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया

भैरहवा – सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल नं. 5 बिंध्यवासिनी वाहिनी मुख्यालय, रूपनदेही, सशस्त्र प्रहरी बल के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अभिकुमार खत्री ने कहा कि नागरिकों को साथ लेकर प्रदर्शन में सुधार किया जाएगा। उन्होंने सशस्त्र बलों की हर गतिविधि में आम लोगों का समर्थन और सहयोग की अपील किया है । सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

व्यापार मंडल ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

पहले मतदान फिर जलपान का नारा बुलंद – “जिसकी उंगली पर स्याही, वही देश का सच्चा सिपाही “ –विजय श्रीवास्तव — लखनऊ। रविवार को उतरेठिया व्यापार मंडल संबंध अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से “मतदाता जागरूकता अभियान चलाया, उक्त कार्यक्रम के तहत गाजा बाजा बैनर के साथ एक पद यात्रा उतरेठिया बाजार पीजीआई […]

Read More