आस पास के क्रय केंद्रों से पीछे है कलुआपुर क्रय केंद्र विरोध का भुगतना पड़ रहा खामियाजा

  • लोडिंग अनलोडिंग के विरोध पर शुक्रवार को मिल ने निल करवा दी थी इन्डेन्ट

आयुष मौर्य

धौरहरा खीरी। ऐरा मिल के क्रय केंद्र कलुआपुर में लोडिंग अनलोडिंग के नाम पर हो रही किसानों से वसूली का विरोध किसानों को भारी पड़ता जा रहा है। मिल प्रबंधन व समिति ने विरोध के बाद क्रय केंद्र की आगामी तिथियों के सप्लाई टिकट ही काटना बंद कर दिया। मामले में डीसीओ से शिकायत किए जाने के बाद समिति ने पर्चियां तो जारी कर दी फिर भी आस पास के अन्य क्रय केंद्रों से कलुआपुर क्रय केंद्र पीछे है। आगामी तौल तिथि की पर्ची न जारी होने से किसान सब कुछ सहकर अपना शोषण करवाने को मजबूर हैं।

धौरहरा क्षेत्र की एकलौती चीनी मिल गोविन्द शुगर मिल के क्रय केंद्रों पर लोडिंग अनलोडिंग के नाम पर किसानों से बैलगाड़ी का 150 रुपए व ट्राली का 250 रुपए वसूला जा रहा था। हो रही वसूली का किसानों द्वारा विरोध किए जाने व जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाए जाने के बाद मिल प्रबंधन व समिति के कर्मचारियों ने किसानों का विरोध बन्द करने की नियत से बीते शुक्रवार को कलुआपुर क्रय की आगामी तिथियों के सप्लाई टिकट ही नहीं जारी किए। मामले की जानकारी होने पर किसानों ने जिला गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश सिंह से मामले की शिकायत की शिकायत के बाद मिल प्रबंधन व समिति ने शनिवार को क्रय केंद्र कलुआपुर के किसानों की पर्चियां तो जारी कर दी फिर भी क्रय केंद्र के किसानों को आस पास के किसानों से पीछे रखा गया है।

आपको बता दें कि कलुआपुर के पड़ोसी क्रय केंद्र सिसैया के किसानों को सात वें पक्ष के दसवें कालम तक पर्चियां जारी की गई है, कबिरहा क्रय केंद्र के किसानों को 7 वें पक्ष के नवें कालम की पर्चियां जारी की गई है। चकलाखीपुर तृतीय के किसानों को 7 वें पक्ष के दसवें कालम की पर्चियां जारी की गई है वहीं लौकाही क्रय केंद्र पर 7 वें पक्ष के दसवें कालम की पर्चियां जारी कर दी गई है जबकि कलुआपुर क्रय केंद्र के किसानों द्वारा विरोध किए जाने के बाद नाराज मिल प्रबंधन व समिति ने शुक्रवार को इन्डेन्ट ही निल कर दी। जिला गन्ना अधिकारी से शिकायत के बाद पर्चियां तो जारी कर दी गई फिर भी कलुआपुर क्रय केंद्र को आस पास के क्रय केंद्र से पीछे रखा गया है जिससे मजबूर हो किसान लोडिंग अनलोडिंग के नाम पर बैलगाड़ी का 150 रुपए व ट्राली का 250 रुपए देकर अपना शोषण करवाने को मजबूर हैं। फिर भी जिम्मेदार अधिकारी जानबूझ कर अन्जान बने हुए हैं।

Uttar Pradesh

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखे अभियंता: डीजी जेल

जेलों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करें अधिकारी नवनियुक्त डीजी जेल ने किए बरेली जनपद की सभी जेलों का निरीक्षण लखनऊ। प्रदेश के नवनियुक्त महानिदेशक कारागार पीवी रामशास्त्री ने शनिवार को बरेली जनपद की समस्त जेलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जेलों को व्यवस्थाओं को सुद्रण करने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन जिला जेल […]

Read More
Uttar Pradesh

सशस्त्र प्रहरी बल ने 17 वे स्थापना दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया

भैरहवा – सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल नं. 5 बिंध्यवासिनी वाहिनी मुख्यालय, रूपनदेही, सशस्त्र प्रहरी बल के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अभिकुमार खत्री ने कहा कि नागरिकों को साथ लेकर प्रदर्शन में सुधार किया जाएगा। उन्होंने सशस्त्र बलों की हर गतिविधि में आम लोगों का समर्थन और सहयोग की अपील किया है । सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

व्यापार मंडल ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

पहले मतदान फिर जलपान का नारा बुलंद – “जिसकी उंगली पर स्याही, वही देश का सच्चा सिपाही “ –विजय श्रीवास्तव — लखनऊ। रविवार को उतरेठिया व्यापार मंडल संबंध अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से “मतदाता जागरूकता अभियान चलाया, उक्त कार्यक्रम के तहत गाजा बाजा बैनर के साथ एक पद यात्रा उतरेठिया बाजार पीजीआई […]

Read More