माधुरी एक्सप्रेशन और डांस की क्वीन हैं : सुनील शेट्टी

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी का कहना है कि माधुरी दीक्षित एक्सप्रेशन और डांस की क्वीन हैं और उनके साथ काम करना सीखने का अनुभव है। सुनील शेट्टी डांस दीवाने में माधुरी दीक्षित नेने के साथ को-जज हैं। सुनील शेट्टी ने कहा कि माधुरी एक्सप्रेशन और डांस की क्वीन हैं और उनके साथ काम करना मेरे लिए सीखने का अनुभव है। माधुरी मेरी केयर करती हैं, क्योंकि वह जानती थी कि मैं कुछ नया करने जा रहा हूं।

उन्होंने बेहद खूबसूरती के साथ इसे आसान बना दिया है, और सिर्फ उन्होंने ही नहीं, बल्कि टीम और भारती ने मेरी काफी मदद की है।टीम ने मुझे सिखाया है कि सब कुछ कैसे काम करता है और वे सभी बहुत अच्छे हैं। मैं यहां से बहुत सी चीजें घर ले जाऊंगा और एक एक्टर और इंसान के रूप में मैं हमेशा उनसे प्रभावित रहा हूं। वह अपनी मुस्कान से सभी को अपना बना लेती हैं।(वार्ता)

Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More
Entertainment

इसी महीने 24 को रिलीज हो जाएगी धांसू फिल्म ‘भैया जी’

मनोज वाजपेयी के नए रूप को देखकर दंग रह जाएंगे दर्शक मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म ‘भैया जी’ 24 मई को रिलीज होगी। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया है। वीडियो क्लिप में मनोज बाजपेयी को एक्शन अवतार में दिखाया गया है। उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया […]

Read More