महिला पर तेदुएं ने बोला हमला, घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। खबर महराजगंज से है जहां खेत के पास लकड़ी इकट्ठा कर रही एक महिला पर तेंदुए के तीन शावकों ने हमला बोल दिया। महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग बचाने के लिए दौड़े तो तेंदुआ, लोगों की भीड़ देख अपने शावकों के साथ गन्ने के खेत में जाकर छिप गया। घटना की जानकारी तत्काल वन विभाग को दी गई और महिला को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम तेंदुए व शावकों की तलाश में जुट गई। साथ ही ग्रामीणों को वन जीवों से सतर्क रहने के लिए अपील किया। लेकिन जंगली तेंदुए व शावकों के पकड़े न जाने के बाद ग्रामीणों में जहां एक तरफ वन विभाग के प्रति आक्रोश है तो वहीं क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

बता दें कि महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल सरहद से सटे गेड़हवा गांव के पास से होकर गुजरी टेल फाल नहर पटरी पर बुधवार शाम एक महिला लकड़ी के टुकड़ों को इकट्ठा कर रही थी। इसी बीच महिला पर तेदुएं के शावकों ने हमला बोल दिया। हमले में महिला घायल हो गई। महिला की चीख पुकार सुन आस-पास के लोग मौके पर पहुंचने के लिए दौड़े। वहीं अपने ओर लोगों को आते देख तेदुएं ने शावकों के साथ गन्ने के खेत में जाकर छिप गया। घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Purvanchal

बदला मिजाज: अरे ये कैसा जुनून हर रिश्ते का खून, टूटते संयम के साथ टूट रहा भरोसा भी

राजधानी लखनऊ और देवरिया जिले में हुई घटना से फिर दहला दिल नन्हे खान देवरिया। महत्वाकांक्षा अब रिश्तों पर भारी है। बदलते परिवेश में संयुक्त परिवार की अवधारणा खत्म होने के साथ ही आपसी विश्वास भी दरकता जा रहा है। लालच, तनाव, आपसी खींचतान, नफ़रत, शक या फिर वजह कुछ और हो, लेकिन कड़वा सच […]

Read More
Purvanchal

डीएम ने स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत सेल्फी प्वाइंट एवं हस्ताक्षर अभियान का किया शुभारंभ

  मतदाताओं को मतदान करने की दिलाई शपथ अधिक से अधिक मतदान करने का किया आवाहन देवरिया 06 मई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के मतदान में शत-प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने सदर तहसील में जिला प्रशासन […]

Read More
Purvanchal

रोड शो कर वीरेंद्र चौधरी ने दिखाया दम

सत्ता के लिए मोदी ने लगा दी अपने ही नागरिकों के जान की बाजी,वीरेंद्र चौधरी “झूठा है मोदी का नारी शक्ति का राग,दुराचारी सांसद को रखते हैं साथ” महराजगंज। लोकसभा के इंडिया एलायंस उम्मीदवार व कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने बुधवार को सैकड़ों चौपहिया वाहनों के साथ रोड शो कर अपनी दमदार उपस्थिति का एहसास […]

Read More