सनसनी: जमीन की लालच में बह रहा खून

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। शुक्रवार को मलिहाबाद के मोहम्मद नगर गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला सहित तीन लोगों की हुई हत्या का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी सूबे की राजधानी लखनऊ में बेशकीमती जमीनों को लेकर हुए विवादों कई बार कई लोगों का खून बह चुका है। माफिया, सफेदपोश व करोड़पति ही नहीं आम आदमी भी मोटी कमाई के चक्कर में जमीन कारोबार से जुड़ गया है। ज़मीन के कारोबार में खून खराबे के पीछे किसी हद तक संबंधित विभाग या फिर स्थानीय पुलिस भी जिम्मेदार है। दरअसल जमीन विवाद का मामला खाकी के पास पहुंचने के साथ ही खेल शुरू हो जाता है। पलड़ा उसी का भारी होता है जिसकी जेब या फिर दबंगई।

दो फरवरी 2024: मलिहाबाद के मोहम्मद नगर निवासी फरीद की पत्नी फरहीन, बेटे हंजला व मुनीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

आठ फरवरी 2014: काकोरी के हाजी कॉलोनी में जमीन हथियाने को लेकर हाजी कमाल की गोली मारकर हत्या।

तीन अप्रैल 2019 : चिनहट क्षेत्र में महंत स्वामी दिनेशानंद की दिनदहाड़े गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया गया।

मलिहाबाद के मोहम्मद नगर निवासी फरीद के 15 वर्षीय बेटे हंजला, 40 वर्षीय पत्नी फरहीन व 50 वर्षीय मुनीर की हत्या ने इलाके में चंद गज जमीन को लेकर हुई हत्या ने एक बार फिर हवा दे दी है। मोहम्मद नगर निवासी हिस्ट्रीशीटर लल्लन ख़ान उर्फ सिराज का गांव के ही रहने वाले फरीद खान से बेशकीमती जमीन को लेकर काफी दिनों से दुश्मनी चल रही थी। यह मामला संबंधित विभाग से लेकर स्थानीय पुलिस के पास पहुंचा, लेकिन मामला थमा नहीं और दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ता गया, नतीजतन यह विवाद शुक्रवार को खूनी रुप अख्तियार कर और विरोधियों ने एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस उलझाती है जमीन दावेदारों को,

जानकारों की मानें तो जमीन विवाद अगर खाकी तक पहुंचे तो कुछ न कुछ खिलना तय हो जाता है। दरअसल थाने में विवाद पहुंचने पर पुलिस पहले तो विवाद से जुड़ी दोनों पक्षों को बुलाकर डराती है। मगर रकम मिलते ही तेवर बदल जाते हैं। पलड़ा उसी का भारी रहता है, जो ज्यादा जेब ढीली करता है। सामान्य तौर पर ग़लत से काबिज होने वाले ही पुलिस का मुंह भरते हैं। पुलिस के साथ आने वाले ऐसे लोगों का हौसला बढ़ जाता है। जबकि असल मालिक अपनी जमीन बचाने के लिए संघर्ष करता रहता है, नतीजा खूनी संघर्ष।

Politics Uttar Pradesh

व्यापार मंडल ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

पहले मतदान फिर जलपान का नारा बुलंद – “जिसकी उंगली पर स्याही, वही देश का सच्चा सिपाही “ –विजय श्रीवास्तव — लखनऊ। रविवार को उतरेठिया व्यापार मंडल संबंध अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से “मतदाता जागरूकता अभियान चलाया, उक्त कार्यक्रम के तहत गाजा बाजा बैनर के साथ एक पद यात्रा उतरेठिया बाजार पीजीआई […]

Read More
Uttar Pradesh

बागपत जेल प्रशासन ने आईजी जेल को किया गुमराह!

राशन कटौती का 10 कुंतल गेंहू कर दिया जेल के बाहर आईजी जेल के निरीक्षण से पूर्व जेल अधिकारियों का कारनामा लखनऊ। कारागार विभाग के अधिकारियो के लिए मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति का कोई मायने नहीं रह गया। जेल विभाग के अधिकारी विभाग के मुखिया के आंख में ही धूल झोंक रहे है। कैदियों […]

Read More
Uttar Pradesh

प्रमुख सचिव के निर्देशों को दोहराने के लिए जेलमंत्री ने बुलाई बैठक!

पश्चिम की डेढ़ दर्जन जेलों से राजधानी बुलाए गए अधीक्षक प्रदेश की जेलों में युवा बंदियों की आत्महत्याओं का मामला लखनऊ। जेलों में युवा बंदियों के आत्महत्याओं की घटनाओ से जेल महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। हटनाओ को जेलमंत्री ने शनिवार को कारागार मुख्यालय में एक बैठक की। इस बैठक में जिन जनपदों में […]

Read More