झारखण्ड: पलामू में होगा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम, HC ने दी अनुमति

  • DC ने विधि व्यवस्था का हवाला दे कर रद्द कर दिया था कार्यक्रम,

नया लुक ब्यूरो

रांची/पलामू। ख्यातिप्राप्त कथा वाचक धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री उर्फ बाबा बागेश्वर धाम सरकार के कार्यक्रम के मामले में सोमवार को झारखण्ड हाईकोर्ट में सुनवाई करते हुए पलामू जिला प्रशासन के आदेश को रद्द कर दिया और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम की अनुमति दे दी।

बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम की अनुमति पलामू जिला प्रशासन ने रद्द कर दी थी। बाद में हनुमंत कथा आयोजन समिति मामले को लेकर हाईकोर्ट गई थी। हाई कोर्ट में पूरे मामले की सुनवाई चल रही थी। हाई कोर्ट ने हनुमंत कथा आयोजन समिति से श्रद्धालुओं के लिए बैठने की व्यवस्था, एम्बुलेंस, शौचालय, सीसीटीवी की व्यवस्था करने को कहा है और बुनियादी सुविधा से संबंधित एक प्लान भी पलामू डीसी को देने को कहा है। दरअसल 10 जनवरी को पलामू जिला प्रशासन ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए अनुमति को रद्द कर दिया था। हाई कोर्ट ने इस आदेश को अवैध माना है।

पलामू में दिसंबर के महीने में ही बाबा बागेश्वर का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था, लेकिन पर्यावरण को नुकसान की बात कह कर अनुमति को रद्द किया गया था। बाद में आयोजन समिति ने कार्यक्रम स्थल को बदलते हुए पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के ओड़नार निर्धारित किया है। यह कार्यक्रम 10 से 15 फरवरी के बीच निर्धारित किया गया है। जिला प्रशासन ने इसी कार्यक्रम को पर्यव विधि व्यवस्था का हवाला देते हुए रद्द कर दिया था। हनुमंत कथा आयोजन समिति की संयोजक सह प्रथम मेयर अरुणा शंकर ने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत है। बागेश्वर बाबा के कार्यक्रम को लेकर सभी लोग उत्साहित हैं। पूरा पलामू चाहता है कि बाबा बागेश्वर का कार्यक्रम हो।

Jharkhand

खेत में 11 हज़ार वोल्ट की चपेट में आकर जंगली हाथी की मौत, जंगल में दफनाया गया,

नया लुक ब्यूरो, रांची/हजारीबाग: झारखण्ड के हजारीबाग जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत चुटियारो पंचायत के सरोनी कला गांव में करंट लगने से एक हाथी की दर्दनाक मौत हो गई। किसान पटवन करने के लिए बिजली का तार अपने खेत में ले गये थे। उसी तार की संपर्क में आने से हाथी की मौत हुई।हाथी झुंड […]

Read More
Jharkhand

मंत्री जी हाज़िर हों! ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को ED ने भेजा समन

14 मई को अपने दफ़्तर बुलाया, घरेलू नौकर के घर से मिली थी करोड़ों की नगदी दो लाख रुपये तो दफ्तर से दराज से भी हुए थे बरामद, अब क्या होगा अंजाम नया लुक ब्यूरो रांची। झारखण्ड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को ED ने समन जारी किया है। ED ने उन्हें 14 मई […]

Read More
homeslider Jharkhand

लोकसभा चुनाव 2024 : झारखंड में 14 सीटों के लिए चार चरणों में होंगे चुनाव,

कल जिनके खिलाफ लड़े थे आज उनके लिए मांग रहे वोट नया लुक ब्यूरो रांची। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए चार चरण में चुनाव होंगे। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इसकी घोषणा कर दी है। गांडेय में उपचुनाव की भी घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा के साथ ही […]

Read More