मनुष्य को ज्ञानवान बनाती रामायण : कथावाचक सीताराम

  • आशियाना के कृष्णधाम में आठ दिवसीय रामकथा का समापन
  • समापन पर आयोजित हुआ विशाल भंडारा
  • बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चे हुए शामिल

लखनऊ। जो राम का नहीं, वह किसी काम का नही। मनुष्य का जीवन तभी सफल होगा, जब आप राम के बन जाओगे। जो निस्वार्थ भाव से पुरुषार्थ करते हैं, वे अपना और समाज दोनों का कल्याण करते है। यह विचार आशियाना के कृष्णधाम में चल रही आठ दिवसीय रामकथा में वृंदावन से पधारे कथा व्यास मांस मर्मज्ञ सीताराम उपाध्याय ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि गलती करके सीखने से समय बर्बाद होता है। यदि हां दूसरों की गलतियों से सीख ले तो समय बचेगा।

रामायण ही एक ऐसा ग्रंथ है जो मनुष्य को ज्ञानवान बनाता है। कृष्णधाम में प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी से रामकथा का शुभारंभ हुआ था। रामकथा के आयोजनकर्ता एवं कृष्णाधाम के संयोजक एडवोकेट संतोष त्रिपाठी ने बताया कि गीत संगीत और गाजे बाजे, भजनों के साथ चली रामकथा का सोमवार को भंडारे के साथ समापन हुआ। कथा के दौरान पूरा मौहाल राममय हो गया। इस मौके पर बालाजी ट्रस्ट के संयोजक अनिल शुक्ला, रजनीश त्रिपाठी, सुरेश बाजपेई, संजीव त्रिपाठी, साधना त्रिपाठी के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने कथा के रसास्वादन के साथ भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

Central UP

अब लखनऊ घूमने जाने पर अच्छी जगह ठहरने की चिंता खत्म

लखनऊ में छुट्टियाँ मनाने जा रहे हैं, तो अच्छी जगह ठहरने की चिंता छोड़ दीजिए लखनऊ। बीते कुछ वर्षों में नवाबों के शहर, लखनऊ में पर्यटन काफी तेजी से बढ़ा है। ऐसे में, अपने शहर से बाहर जाने पर व्यक्ति यही चाहता है कि उसे ठहरने की उत्तम व्यवस्था मिले, जहाँ उसे बेहतर आराम मिले, […]

Read More
Central UP

राजधानी की जिला जेल का हालः कमाई का रिकार्ड बना रहे लखनऊ जेल अफसर!

अमीरों को दी जा रही अतिरिक्त सुविधाएं, गरीब बंदियों का हो रहा शोषण मानवता शर्मसारः राशन में कटौती कर कैंटीन से बढ़ा रहे आमदनी राकेश यादव लखनऊ। राजधानी की जिला जेल में अधिकारियों ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। इस जेल के अफसर कमाई का रिकॉर्ड बनाने में जुटे हुए हैं। एक तरफ जेल […]

Read More
Central UP

LPS की छात्रा नशरा फातमा ने बढ़ाया मान, कहा- मेहनत की सफलता की कुंजी

ए अहमद सौदागर लखनऊ। कहते हैं कि प्रतिभा को केवल एक मौके की तलाश होती है। बस एक ब्रेक और वो अव्वल। कुछ इसी राह पर चलीं नशरा फातिमा और राजधानी के मशहूर विद्यालय लखनऊ पब्लिक स्कूल में इंटरमीडिएट की परीक्षा 90 फीसदी अंकों के साथ पास की। उनकी इस सफलता मां-बाप सहित पूरा कुनबा […]

Read More