स्कंद षष्ठी के व्रत से मिलती है मंगल दोष से मुक्ति

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता

शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि भगवान स्कंद अर्थात भगवान कार्तिकेय को समर्पित हैं। इस दिन श्रद्धालु उपवास करते हैं और स्कंद देवता की पूजा-अर्चना करते हैं। भगवान स्कंद को मुरुगन और सुब्रह्मण्य के नाम से भी जाना जाता है। सनातन धर्म में स्कंद षष्ठी का विशेष महत्व है। प्रत्येक माह की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को स्कंद षष्ठी का व्रत किया जाता है। माना जाता है कि इसी तिथि पर भगवान स्कंद अर्थात भगवान कार्तिकेय का जन्म हुआ था। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार स्कंद षष्ठी की पूजा से ग्रह दोष भी दूर होते हैं और मनुष्य को जीवन की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

स्कंद षष्ठी का महत्व

स्कंद देव भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र और भगवान गणेश के छोटे भाई हैं। हिंदू धर्म में भगवान कार्तिकेय की पूजा का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान कार्तिकेय की पूजा-अर्चना करने से जीवन से जुड़ी सभी बाधाएं दूर होती हैं और व्यक्ति को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी तिथि पर भगवान कार्तिकेय का जन्म हुआ था। भगवान कार्तिकेय को देवताओं के सेनापति भी माना गया है।

स्कंद षष्ठी की पूजा विधि

स्कंद षष्ठी तिथि पर सुबह जल्दी उठकर, स्नान-ध्यान करने के बाद व्रत का संकल्प लें। इसके बाद पूजा के स्थान पर भगवान कार्तिकेय की तस्वीर या मूर्ति को स्थापित करें। भगवान कार्तिकेय के साथ-साथ माता पार्वती और महादेव की पूजा जरूर करें। इसके बाद भगवान कार्तिकेय को पुष्प, चंदन, धूप, दीप नैवेद्य अर्पित करें। साथ ही फल, मिष्ठान और वस्त्र, आदि भी चढ़ाएं। भगवान कार्तिकेय को मोर पंख अति प्रिय है, इसलिए आप उन्हें पूजा के दौरान मोर पंख भी अर्पित कर सकते हैं।

स्कंद षष्ठी की पूजा का महाउपाय

हिंदू मान्यता के अनुसार भगवान कार्तिकेय को मोरपंख बहुत पसंद है क्योंकि मोर उनकी सवारी है। ऐसे में स्कंद षष्ठी की पूजा में साधक को विशेष रूप से भगवान कार्तिकेय को मोर पंख अर्पित करना चाहिए।

Religion

JYOTISH: ये 12 नायाब रत्‍न दूर कर सकते हैं 12 प्रकार की बीमारियां

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद रत्‍नों को प्रकृति का हमें दिया गया अनमोल और बेजोड़ उपहार माना जाता है। ज्‍योतिष विद्या में रत्‍नों का विशेष महत्‍व बताया गया है। विभिन्‍न प्रकार के रत्‍नों को धारण करके जहां ग्रह दशा और दरिद्रता दूर की जा सकती है। वहीं इन्‍हीं रत्‍नों के माध्‍यम से स्‍वास्‍थ्‍य की समस्‍याओं […]

Read More
Religion

साहस, पराक्रम और नकारात्मक शक्तियों से बचने के लिए घर के इस दिशा में लगाएं शमी

शमी का पौधा आप ऐसे लगाएंगे और रखेंगे ध्यान तो जीवन में आएगी सुख, शांति और समृद्धि क्या शमी के पौधे को दक्षिण दिशा में रखा जा सकता है? ज्योतिषाचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्र वास्तु के अनुसार घर में किसी भी पौधे को सही दिशा में लगाने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर जब हम […]

Read More
Religion

वरुथिनी एकादशी आजः भगवान विष्णु को लगाएं ये भोग, जीवन में होगा खुशियों का आगमन

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता एकादशी तिथि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया गया है। हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर कामदा एकादशी व्रत किया जाता है। इस बार यह तिथि 19 अप्रैल को है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-व्रत करने का विधान है। मान्यता है […]

Read More