मकर वाहिनी गंगा आई

डॉ ऋषि कुमार मणि त्रिपाठी
डॉ ऋषि कुमार मणि त्रिपाठी

मकर वाहिनी गंगा आई।
पाप नाशिनी गंगा आई।।१।।

भागीरथ की उग्र तपस्या,
गंगावतरण की महती इच्छा।

पितरों को थी मुक्ति देना।
ठान लिया प्रण नहीं बैठना।।

एक पांव पर खड़े रहे वे।
नारायण का नाम जपे वे।।

ब्रह्मा जी ने यह सुधि पाई।
विष्णु चरण धोकर थी लाई।।

छलकाई जो बूंद कृपा कर।
मुक्ति दायिनी गंगा आई।।२।।

बड़ा कठिन था गंगा लाना।
बेगवती गंगा का लाना।।

ब्रह्मा बोले कौन संभाले?
भला कौन? जो बेग संभाले।।

भागीरथ ने फिर तप कीन्हा।
शिव को तप से खुश कर लीन्हा।।

बोले गंगा की धारा को –
हे शिव शंकर आप संभालो।।

प्रबल बेग गंगा की धारा।
हमसे नहीं संभाली जाई।।३।।

शिव ने बंधी जटा को खोला।
जटाजूट को फिर झकझोरा।।

सादर अपने शीश धर लिया।
घहराती गंगा की धारा।।

स्तुति किया भगीरथ बोले।
हे प्रलयंकर! हे शिव भोले।।

कुछ बुंदे छलका दो स्वामी।
मुक्त करो कुछ जल दो स्वामी।।

एक बूंद की मिली तिहाई।
तब गंगा धरती पर आई।।४।।

गोमुख से लहराती आई।
पंच प्रयाग बनाते आई।।

गंगोत्री से निकली गंगा।
फिर गंगा सागर तक आई।।

मुक्त हुए छूटा भवबंधन।
गंगा जल का पावन परसन।।

इसी बहाने हमने पाया।
गंगा मां का पावन दर्शन।।

धनु से सूर्य मकर गत होते।
हम गंगा अवगाहन करते।।५।।

पाप नाशिनी गंगा आई।।
मकर वाहिनी गंगा आई।।

Religion

जानकी नवमी आज, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, कथा और महत्व

सीता नवमी 2024 कब है पूजा मुहुर्त और क्या है इसकी कथा, जानने के लिए क्लिक करें राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को माता सीता की जयंती मनाई जाती है। इसे सीता नवमी या जानकी नवमी के नाम से जाना जाता है। इस दिन को माता सीता […]

Read More
Religion

यदि नौकरी, व्यवसाय में आ रही है बाधा तो पहने यह माला, व्यवधान हो जाएगा खत्म

यदि नौकरी, व्यवसाय में आ रही है बाधा तो पहने यह माला, व्यवधान हो जाएगा खत्म शरीर में आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ाने के लिए आप भी धारण कर सकते हैं गुलाबी हकीक माला गुलाबी हकीक माला पहनने के चमत्कारी लाभ ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्रा -9415087711 सूर्य ग्रह को प्रसन्न करने के लिए गुलाबी हकीक माला […]

Read More
Religion

महिलाओं को ये तीन ग्रह करते हैं सबसे ज्यादा प्रभावित

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद मान्यता अनुसार हस्तरेखा के प्रेडिक्शन के दौरान महिलाओं का उल्टा हाथ देखा जाता है उसी तरह कुंडली देखने का तरीका भी भिन्न होता है क्योंकि महिलाओं की कुंडली में अनेक भिन्नता होती है। महिलाओं की कुंडली में नौवां स्थान या भाव से पिता और सातवां स्थान या भाव से पति […]

Read More