भाजपा से मुक्ति के बाद ही देश में आएगी ख़ुशहाली

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते देश में नोटबंदी के बाद भ्रष्टाचार में वृद्धि हुई है। कालाधन बड़े पैमाने पर बढ़ रहा है। भारत को कर्जदार बनाया जा रहा है। भाजपा सरकार से मुक्ति मिलने पर ही देश में खुशहाली आएगी।  अखिलेश यादव आज यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में कन्नौज के प्रबुद्ध समाज तथा महा ब्राह्मण समाज पंचायत के प्रतिनिधियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा आज पीड़ित, वंचित समाज का अंग बन गया है। समाजवादी पार्टी उनके संघर्ष में साथ रहेगी। उनकी हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी को साथ लेकर चलती है। आगे बढ़ने के लिए समाजवादी पार्टी का साथ दीजिए।

कन्नौज से आये ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि समाजवादी सरकार के समय ही जनपद में तमाम विकास कार्य हुए थे। भाजपा सरकार ने उन्हें बर्बाद कर दिया है। कन्नौज के कार्यकर्ताओं ने याद दिलाया कि कन्नौज में समाजवादी सरकार में आलू, चावल से वोदका बनाने, परफ्यूम पार्क स्थापित करने, पैरामेडिकल कॉलेज, की स्थापना, उमरदा में काऊ मिल्क प्लांट लगाने के साथ फाकीरे गांव में फ्री सोलर लाइट का प्लांट लगाया था। भाजपा ने जनपद के विकास पर तनिक भी ध्यान नहीं दिया। डॉ0 राममनोहर लोहिया, नेता ,  अखिलेश यादव तथा डिम्पल यादव  को कन्नौज की जनता ने जिताया था।  यादव ने कहा कि कन्नौज से हम सबका पुराना रिश्ता है। यह रिश्ता अटूट रहेगा। कन्नौज ऐतिहासिक नगरी है। बैठक में कन्नौज से आए सर्वश्री मनोज दीक्षित, पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय, मिलन भाई, हरितोष द्विवेदी, आलोक दुबे, आदित्य तिवारी, राकेश तिवारी, बबलू तिवारी, बामन तिवारी, जयकुमार तिवारी, अंकित त्रिपाठी, बृजधीर दुबे आदि ने अपने विचार व्यक्त किए और  अखिलेश यादव को 2024 के लोकसभा चुनाव में विजयी बनाने का संकल्प लिया।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का काम जनता को धोखा देना है। वह लोगों को गुमराह करने में माहिर है। भाजपा ने गरीबों के सम्मान को चोट पहुंचाई है। मुफ्त राशन बांटकर भाजपा गरीबों की गरीबी का मजाक उड़ाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में किसान परेषान है। नौजवान बेरोजगार है। जब किसानों को रोजगार देंगे तभी उनकी आमदनी बढ़ेगी।
यादव ने कहा कि प्रदेश के विकास में भाजपा का कोई लेना देना नहीं है। पूंजीनिवेश के नाम पर सिर्फ तड़क भड़क सम्मेलन किए गए। जो एमओयू हुए वे जमीन पर उतरे नहीं। भाजपा विकास पर सिर्फ पाखंड करती है। समाजवादी पार्टी धोखा नहीं देती है। अपने दो कार्यकाल में भाजपा सरकार ने एक भी अपनी योजना लागू नहीं की। एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं किया है।
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में सड़क दुर्घटना में घायलों को तत्काल इलाज हेतु 108 और प्रसूताओं के लिए 102 निःशुल्क एम्बूलेंस सेवा शुरू की गई थी। जिसे भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया है। अपराध नियंत्रण के लिए यूपी डायल 100 और महिला अपराध नियंत्रण के लिए 1090 डायल सेवा शुरू की गई थी। इन सभी ऑनलाइन डायल अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की योजनाओं को भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया है। जैसे यूपी डायल 100 को 112 बनाकर बर्बाद कर दिया है। एक्सप्रेस-वे पर कन्नौज के पास 100 एकड़ में मंडिया स्थापित की गई थी।

यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में विश्वस्तरीय निर्माण कार्य किये गये। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे बना। गोमती रिवरफ्रंट बना। गोमती रिवरफ्रंट गुजरात के साबरमती रिवरफ्रंट से गई गुना ज्यादा खूबसूरत है इसीलिए भाजपा सरकार ने गोमती रिवरफ्रंट को बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में गंभीर बीमारियों लीवर, किडनी, हार्ट, कैंसर के इलाज के लिए निःशुल्क चिकित्सा व्यवस्था की थी जिसे भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया है। भाजपा ने किसी का भला नहीं किया। वह लगातार समाजवादी पार्टी को बदनाम करने का काम करती है। जनता के भारी समर्थन से समाजवादी पार्टी की जिंदाबाद होती है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की पूरी राजनीति झूठ को छुपाने और सत्य पर पर्दा डालने की है। भाजपा सरकार को जनता के दुःख दर्द से कोई मतलब नहीं है। समाजवादी पार्टी गरीबों की हितैषी है जबकि भाजपा सरकार पूंजीपतियों के संरक्षण उन्हें फायदा पहुंचाने में लगी रहती है। महा ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष  टुनटुन पाण्डेय, राष्ट्रीय कार्यरत पार्टी के  राम नक्षत्तर तथा नेशनल इकबाल पार्टी के अध्यक्ष  शशि प्रताप सिंह सहित  मनोज पाण्डेय विधायक एवं  जयशंकर पाण्डेय प्रदेश उपाध्यक्ष ने इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए समाजवादी पार्टी को 2024 के चुनाव में पूरा सहयोग करने और भाजपा को सत्ता से हटाने का संकल्प लिया।

Raj Dharm UP

चार जून की प्रतीक्षा, माफिया की उसके बाद नहीं होगी रक्षा

सीएम योगी का बड़ा ऐलान, कहा- चार जून के बाद माफिया मुक्त राज्य घोषित होगा उत्तर प्रदेश अब मटियामेट करने की कसम खा ली है यूपी के सीएम ने, जो कहते हैं वो कर दिखाते हैं योगी ए. अहमद सौदागर लखनऊ। योगी आदित्यनाथ पर विपक्षी दल लगातार आरोप लगाते रहे कि उन्होंने अपने सजातीय अपराधियों […]

Read More
Raj Dharm UP

बड़ी घटना से पसरी सनसनी: पिता ने मां पत्नी सहित पांच लोगों को उतारा मौत के घाट

घटना को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारकर दी जान सीतापुर जिले के मथुरा थाना क्षेत्र के पाल्हापुर गांव में हुई यह घटना ए. अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे में अपनों के हाथों अपनों का खून करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। राजधानी लखनऊ, देवरिया और बाराबंकी जिले में हुई कई घटनाओं को […]

Read More
Raj Dharm UP

दावे फेल जारी है हैवानियत: तमाम कोशिशों के बावजूद थम नहीं रहीं दुष्कर्म की घटनाएं

हिफाजत बनी चुनौती: राजधानी लखनऊ नाबालिग को बंधक बनाकर गैंगरेप पीड़ित परिवार की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में महिलाओं व लड़कियों की हिफाजत चुनौती बनती जा रही है। बीते दिनों हुई कई घटनाओं के मामले शांत भी नहीं पड़े कि राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची […]

Read More