कश्मीर में रात का तापमान बढ़ने से ठंड में थोड़ा सुधार: मौसम विभाग

श्रीनगर। उत्तर और मध्य कश्मीर में शीत लहर की स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है हालांकि दक्षिणी कश्मीर में शीत लहर और तेज हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने कहा कि कश्मीर के सभी मौसम केंद्रों ने शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को शून्य से नीचे तापमान दर्ज किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर में बुधवार की रात इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही, जब न्यूनतम तापमान -5.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

दक्षिण कश्मीर का शोपियां कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां न्यूनतम तापमान पिछली रात के शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे के मुकाबले शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में रात का तापमान शून्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर में कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं कोकेरनाग क्षेत्र में न्यूनतम तापमान -3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक स्वतंत्र मौसम पूर्वानुमानकर्ता ने कहा कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आज दोपहर से कल सुबह के बीच जम्मू-कश्मीर को प्रभावित करने वाला है। शीत लहर के प्रभाव से कुछ स्थानों पर, विशेषकर ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश व हिमपात के अनुमान हैं। गुलमर्ग, सोनमर्ग, गुरेज घाटी और मुगल रोड में भी हल्के हिमपात के आसार हैं। (वार्ता)

International National

सार्क महासचिव का भारत दौरा: सदस्य देश की पहली आधिकारिक यात्रा

नई दिल्ली। दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के महासचिव मोहम्मद गुलाम सरवर का बुधवार को पांच दिवसीय भारत दौरा संपन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह, विदेश सचिव विनय क्वात्रा और विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार के साथ क्षेत्रीय सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। विदेश […]

Read More
National

अफ्रीका पर भारत-अमेरिका वार्ता, महाद्वीप के विकास पर मंथन

नई दिल्ली। अफ्रीका पर भारत-अमेरिका वार्ता का दूसरा दौर बुधवार को वाशिंगटन डीसी में संपन्न हुआ। दो दिवसीय वार्ता विशेष रूप से भारत की जी20 की अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ को जी20 के स्थायी सदस्य के रूप में शामिल करने के बाद भारत-अमेरिका के बीच इस तरह की पहली भागीदारी के रूप में एक […]

Read More
National

जुलाई में होगा ‘भारत को जानो कार्यक्रम’ 31 मई तक होंगे आवेदन

  नई दिल्ली। भारत को जानो कार्यक्रम (नो इंडिया प्रोग्राम) का 75वां संस्करण 7 से 27 जुलाई 2024 के बीच निर्धारित किया गया है, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई है। नो इंडिया प्रोग्राम (KIP) भारतीय प्रवासी युवाओं के लिए विदेश मंत्रालय की एक पहल है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, केआईपी का प्राथमिक […]

Read More