बांग्लादेश मुक्ति संग्राम की वर्षगांठ मनाने ढाका पहुंचे भारतीय जांबाज

शाश्वत तिवारी

बांग्लादेश मुक्ति संग्राम की 52वीं वर्षगांठ पर युद्ध में शामिल रहे 30 भारतीय सैनिक और भारतीय सशस्त्र बलों के छह सेवारत अधिकारी विजय दिवस समारोह में भाग लेने के लिए गुरुवार को ढाका पहुंचे। इसी तरह युद्ध की वर्षगांठ पर बांग्लादेश के 30 स्वतंत्रता सेनानी और सशस्त्र बलों के छह सेवारत अधिकारी कोलकाता में आयोजित होने वाले विजय दिवस समारोह में भाग लेने के लिए गुरुवार को भारत के लिए रवाना हुए। 1971 के मुक्ति संग्राम की स्मृति में, भारत और बांग्लादेश एक-दूसरे के युद्ध नायकों और सेवारत अधिकारियों को अपने विजय दिवस समारोह में भाग लेने के लिए प्रतिवर्ष आमंत्रित करते हैं।

ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग ने एक बयान में कहा मुक्ति संग्राम की 52वीं वर्षगांठ पर, युद्ध के 30 भारतीय दिग्गज और भारतीय सशस्त्र बलों के छह सेवारत अधिकारी विजय दिवस समारोह में भाग लेने के लिए ढाका पहुंचे हैं। यह यात्राएं हमारी दोस्ती का जश्न मनाने और मुक्ति संग्राम की यादों को ताजा करने के लिए एक मंच प्रदान करती है। दोनों ही देशों में होने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से भारत-बांग्लादेश के सांस्कृतिक समन्वय को दिखाया जाएगा। इस दौरान भारतीय वीरों के पराक्रम और साहसिक गतिविधियों को भी दिखाया जाएगा।

विजय दिवस समारोह में भाग लेने के अलावा भारतीय जांबाज प्रधानमंत्री शेख हसीना और बांग्लादेश के सशस्त्र बलों के शीर्ष अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही वह मुक्ति युद्ध मामलों के मंत्रालय, बांग्लादेश के वॉर कोर्स फाउंडेशन और ढाका क्लब द्वारा आयोजित अलग-अलग स्वागत समारोह के दौरान 52 वर्ष पहले की यादों को ताजा करेंगे।

International National

सार्क महासचिव का भारत दौरा: सदस्य देश की पहली आधिकारिक यात्रा

नई दिल्ली। दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के महासचिव मोहम्मद गुलाम सरवर का बुधवार को पांच दिवसीय भारत दौरा संपन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह, विदेश सचिव विनय क्वात्रा और विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार के साथ क्षेत्रीय सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। विदेश […]

Read More
National

अफ्रीका पर भारत-अमेरिका वार्ता, महाद्वीप के विकास पर मंथन

नई दिल्ली। अफ्रीका पर भारत-अमेरिका वार्ता का दूसरा दौर बुधवार को वाशिंगटन डीसी में संपन्न हुआ। दो दिवसीय वार्ता विशेष रूप से भारत की जी20 की अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ को जी20 के स्थायी सदस्य के रूप में शामिल करने के बाद भारत-अमेरिका के बीच इस तरह की पहली भागीदारी के रूप में एक […]

Read More
National

जुलाई में होगा ‘भारत को जानो कार्यक्रम’ 31 मई तक होंगे आवेदन

  नई दिल्ली। भारत को जानो कार्यक्रम (नो इंडिया प्रोग्राम) का 75वां संस्करण 7 से 27 जुलाई 2024 के बीच निर्धारित किया गया है, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई है। नो इंडिया प्रोग्राम (KIP) भारतीय प्रवासी युवाओं के लिए विदेश मंत्रालय की एक पहल है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, केआईपी का प्राथमिक […]

Read More