ममता ने महुआ की लोस सदस्यता रद्द किए जाने पर भाजपा पर साधा निशाना

कुर्सियांग। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने शुक्रवार को पार्टी सांसद महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता रद्द किये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि वह पश्चिम बंगाल में चुनाव हारने के बाद TMC के खिलाफ प्रतिशोध की राजनीति कर रही है। गौरतलब है कि ‘नगद के बदले सवाल पूछने के आरोप’ में TMC सांसद महुआ मोइत्रा की लोकसभा की सदस्यता आज रद्द कर दी।

TMC अध्यक्ष बनर्जी ने इस कदम को अस्वीकार्य कहा और इसे देश के संसदीय लोकतंत्र के साथ विश्वासघात बताया और भविष्यवाणी की कि लोग चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या सुश्री मोइत्रा को अगले चुनाव में पार्टी का उम्मीदवार बनाया जाएगा, सुश्री बनर्जी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि उनके निष्कासन से अगले चुनाव (2024) में लोकसभा में उनकी वापसी की संभावन बढ़ गई है। तृणमूल कांग्रेस की सर्वोच्च नेता ने कहा कि हम देख रहे हैं कि ऐसा कोई कारण नहीं है कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगी।

सुश्री बनर्जी ने कहा,कि मैं स्तब्ध और दुखी हूं। आचार समिति की रिपोर्ट में 495 पृष्ठ थे। केवल 30 मिनट की चर्चा के बाद उन्हें निष्कासित कर दिया गया। 30 मिनट में 495 पृष्ठ कैसे पढ़े जा सकते हैं?  उन्हें (महुआ मोइत्रा) अपनी बात भी रखने का अवसर नहीं दिया गया। उसे आत्मरक्षा में बोलने की भी अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने महुआ को अपना पक्ष समझाने की अनुमति नहीं दी। यह लोकतंत्र की हत्या है। यह अन्याय है। उन्होंने संसद में मोइत्रा के समर्थन में खड़े होने के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन के सहयोगियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि महुआ परिस्थितियों की शिकार है। TMC प्रमुख ने कहा कि उनके निष्कासन से संसद में उनकी वापसी की संभावना बढ़ेगी क्योंकि पार्टी उनके साथ खडी है और वह निश्चित रूप से इस लड़ाई को जीतेंगी। उन्होंने कहा कि हम इसका मुकाबला साहस के सात राजनीतिक रूप से करेंगे। पार्टी उनका समर्थन करती है। वह युवा हैं और एक महिला सांसद हैं।(वार्ता)

International National

सार्क महासचिव का भारत दौरा: सदस्य देश की पहली आधिकारिक यात्रा

नई दिल्ली। दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के महासचिव मोहम्मद गुलाम सरवर का बुधवार को पांच दिवसीय भारत दौरा संपन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह, विदेश सचिव विनय क्वात्रा और विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार के साथ क्षेत्रीय सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। विदेश […]

Read More
National

अफ्रीका पर भारत-अमेरिका वार्ता, महाद्वीप के विकास पर मंथन

नई दिल्ली। अफ्रीका पर भारत-अमेरिका वार्ता का दूसरा दौर बुधवार को वाशिंगटन डीसी में संपन्न हुआ। दो दिवसीय वार्ता विशेष रूप से भारत की जी20 की अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ को जी20 के स्थायी सदस्य के रूप में शामिल करने के बाद भारत-अमेरिका के बीच इस तरह की पहली भागीदारी के रूप में एक […]

Read More
National

जुलाई में होगा ‘भारत को जानो कार्यक्रम’ 31 मई तक होंगे आवेदन

  नई दिल्ली। भारत को जानो कार्यक्रम (नो इंडिया प्रोग्राम) का 75वां संस्करण 7 से 27 जुलाई 2024 के बीच निर्धारित किया गया है, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई है। नो इंडिया प्रोग्राम (KIP) भारतीय प्रवासी युवाओं के लिए विदेश मंत्रालय की एक पहल है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, केआईपी का प्राथमिक […]

Read More