रसोईघर में छुपे हैं कई औषधीय गुण, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

लखनऊ । हमारे रसोई घर में ऐसी ऐसी चीजे मौजूद हैं जिनमें औषधीय गुण होते हैं। इनका इस्तेमाल करके हम कई तरह की बीमारियों (diseases)  का इलाज कर सकते हैं। इन औषधीय गुणों को जानकर और इनका इस्तेमाल करके हम अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। हमारे रसोई घर में ऐसी ऐसी चीजे औषधियाँ है जिनसे हम रोगों के घरेलू उपचार कर सकते हैं।

हल्दी है गुणकारी

हल्दी में औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में कारगर है। यह शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मददगार है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो जोड़ों की बीमारी से राहत दिलाने में मदद करता है।

सौंफ दिलाता है कई समस्याओं से राहत

आमतौर पर सौंफ का इस्तेमाल मुंह के बदबू (Bad odour) को दूर करने के लिए किया जाता है। यह छोटी-सी सौंफ कई समस्याओं से राहत दिलाने में सहायक है। यह कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर (high blood pressure) को कंट्रोल करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें…

होम्योपैथी में केवल इलाज ही नहीं, बीमारियों से बचाव की भी दवा है

लौंग के सेवन से बढ़ाएं पाचन शक्ति

लौंग का सेवन पाचन के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। इसके अलावा यह दांत दर्द को दूर करने में भी कारगर है।

हार्ट के लिए फायदेमंद है दाल चीनी

दाल चीनी खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ कई बीमारियों से राहत दिलान में कारगर है। इसके सेवन से आप दिल से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।

हींग है पोषक तत्वों का खजाना

यह जायके को लजीज बनाने के साथ कई बीमारियों को दूर करने में सहायक है। हींग में एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो पाचन संबंधी समस्या से राहत दिलाने में मददगार हैं।

काली मिर्च इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में सहायक है। इसके सेवन से आप कई तरह के संक्रमण से बच सकते हैं। अगर आपको सर्दी-खांसी या जुकाम है, तो काली मिर्च का सेवन कर सकते हैं।

Health

व्रत करने के होते हैं क्या फायदे, सुनकर रह जाएंगे हैरान 

कुछ लोग ये सोचकर व्रत रखते हैं कि इसी बहाने उनका वजन कम हो जाएगा लेकिन कम ही लोगों को पता होगा कि व्रत करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। आमतौर पर व्रत रखने का संबंध भगवान के प्रति श्रद्धा और भक्ति से जोड़ा जाता है। इनका सिर्फ धार्मिक महत्त्व ही नहीं है बल्कि […]

Read More
Health Life Style

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: सफल बनाने में जुटे भारतीय उच्चायोग, विदेशों में आयोजित हो रहे ‘योगा प्री-इवेंट’

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2024 में अभी 50 दिनों से अधिक समय बचा है, मगर इस मेगा इवेंट से पहले विदेशों में स्थित भारत के विभिन्न दूतावासों की ओर से ‘योगा प्री-इवेंट’ शुरू कर दिए गए हैं। इस वर्ष दुनिया भर के देश 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाएंगे। इसे सफल बनाने के लिए अमेरिका, […]

Read More
Health

हीमोफीलिया एक जन्मजात आनुवंशिक बीमारी-प्रो.मनोज कुमार

विशेष संवाददाता वाराणसी। हीमोफीलिया एक जन्मजात आनुवंशिक बीमारी है। जो मूलतः लड़कों में पाया जाने वाली लाइलाज बीमारी है। जनपद के हीमोफीलिया सेन्टर में लगभग 12 सौ मरीज़ पंजीकृत हैं। जिनका ईलाज काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के हीमेटोलाजी विभाग द्वारा किया जाता है। उक्त बातें विश्व हीमोफीलिया दिवस पर  हीमेटोलाजिस्ट प्रो.डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने पहड़िया […]

Read More