पिता के संकल्प को पूरा करने के लिए झारखंड के IAS अफसर ने किया छठ व्रत, कोरोना भी नहीं डिगा पायी थी आस्था

नया लुक ब्यूरो

रांची। भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव और झारखंड हाइकोर्ट के अधिवक्ता डॉ अशोक कुमार सिंह की छठ रथ महापर्व के प्रति अगाध आस्था जुड़ी हुई है। पिता के संकल्प व आस्था के कारण वे 1977 से चैत व कार्तिक मास के दोनों छठ महापर्व प्रतिवर्ष करते रहे हैं। कोरोना वायरस भी उनकी आस्था को डिगा नहीं पाया। हालांकि इस बार वह छठ पर्व नहीं कर रहे हैं, लेकिन वह भगवान सूर्य को अर्घ देने छठ घाट जरूर जायेंगे।

ये भी पढ़ें

केरल की बेटी बतौर पलामू की SP कर रही छठ व्रत,  लातेहार SP पति उठाएंगे दउरा

डॉ सिंह कहते हैं : जब वे IAS परीक्षा की तैयारी कर रहे थे, तो पिता सुखदेव सिंह ने संकल्प लिया था कि उनका पुत्र IAS कर जायेगा, तो छठ पर्व करेगा। हालांकि उनके एन एफ‌ IAS परीक्षा पास होने से पहले ही 1974 में पिता की मृत्यु हो गयी। डॉ सिंह ने 1977 में IAS की परीक्षा पास की। तब मां ने उन्हें पिताजी के संकल्प के बारे में बताया। इसके बाद 1977 से उन्होंने छठ पर्व करना शुरू किया। जब वह अमेरिका में अध्ययन कर रहे थे, तब छठ नहीं कर पाये थे।

इंग्लैंड में भी छठ मना रहे भारतवंशी

इंग्लैंड में रह रहे भारतीयों ने भी नहाय खाय के साथ महापर्व छठ का अनुष्ठान शुरू किया। इंग्लैंड के वेलिंगबोरो शहर में कांके रोड निवासी अजय कुमार व उनकी पत्नी विनिता नंद के साथ उनकी बेटी और दामाद इस महापर्व में शामिल हैं। कुमार ने बताया कि लंदन व मिडलैंड के निकट सामूहिक छठ पर्व की तैयारी की गयी है। इसमें लगभग छह सौ व्रती खरना के बाद शाम के अर्घ में शामिल हो रहे हैं। 57  स्वयंसेवक अगस्त माह से ही तैयारी में लगे हैं। कुमार ने बताया कि इस पूजा में शामिल होने के लिए 1200  लोगों ने अब तक रजिस्ट्रेशन कराया है।

Jharkhand

बिरसा जैविक उद्यान में बाघिन के चार नवजात की मौत

चारों 10 मई की आधी रात को पैदा हुए थे नया लुक ब्यूरो, झारखंड रांची। राजधानी के ओरमांझी ब्लॉक स्थित बिरसा जैविक उद्यान में बाघिन के चार नवजात की मौतमें बाघिन के चार नवजात शावकों की दु:खद मौत हो गई है। 10 मई को ही उनका जन्म हुआ था। बाघ के बच्चों की मौत से […]

Read More
Jharkhand

दूसरे दिन की पूछताछ के बाद झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार,

आप्त सचिव और इसके निजी सहायक के अवैध धंधों की नहीं है जानकारी रंजन कुमार सिंह रांची (झारखंड)। जैसी आशंका थी, दूसरे दिन छह घंटे की पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आलमगीर आलम 11:30 बजे ED ऑफिस पहुंचे। ED ने उनसे पूछताछ […]

Read More
Jharkhand

खेत में 11 हज़ार वोल्ट की चपेट में आकर जंगली हाथी की मौत, जंगल में दफनाया गया,

नया लुक ब्यूरो, रांची/हजारीबाग: झारखण्ड के हजारीबाग जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत चुटियारो पंचायत के सरोनी कला गांव में करंट लगने से एक हाथी की दर्दनाक मौत हो गई। किसान पटवन करने के लिए बिजली का तार अपने खेत में ले गये थे। उसी तार की संपर्क में आने से हाथी की मौत हुई।हाथी झुंड […]

Read More