एक्शन हीरो होने पर गर्व महसूस करते हैं सलमान खान

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान एक्शन हीरो होने पर गर्व महसूस करते हैं। सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 ,12 नवंबर को रिलीज़ हुयी है। टाइगर-तीन बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ की कमाई कर चुकी है। सलमान खान ने कहा, मैं उस प्यार के लिए आभारी हूं जो उन्होंने मुझ पर वर्षों से बरसाया है और उस प्यार के लिए भी जो उन्होंने मेरी टाइगर फ्रेंचाइजी को दिया है!

मैंने अब तक तीन बार सुपर-स्पाई टाइगर की भूमिका निभाई है। इसलिए, यह सराहना मेरे लिए सफलता की हैट्रिक की तरह महसूस होती है। यह एक ऐसा किरदार है जिसके लिए मैंने हर बार अपना शरीर दांव पर लगाया है। वास्तव में मैंने इसमें अपना सब कुछ दे दिया है। इसलिए, इन फिल्मों की सफलता भी मेरे लिए बहुत व्यक्तिगत है।

सलमान खान ने कहा, मुझे एक्शन हीरो होने पर बहुत गर्व है और मैं भाग्यशाली हूं कि लोगों ने मुझे कई फिल्मों में इस अवतार में पसंद किया है। इस शैली के साथ बार-बार सफलता का स्वाद चखना बहुत अच्छा लगता है क्योंकि लोगों को खुश करना सिनेमा की आसान शैली नहीं है। आपको लगातार नया आविष्कार करना होगा और दर्शकों को कुछ नया देना होगा। (वार्ता)

Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More
Entertainment

इसी महीने 24 को रिलीज हो जाएगी धांसू फिल्म ‘भैया जी’

मनोज वाजपेयी के नए रूप को देखकर दंग रह जाएंगे दर्शक मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म ‘भैया जी’ 24 मई को रिलीज होगी। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया है। वीडियो क्लिप में मनोज बाजपेयी को एक्शन अवतार में दिखाया गया है। उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया […]

Read More