भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होगी : सना

मुंबई। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक सुधांशु सरिया की राधिका मदान अभिनीत ‘सना’ 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में पहली बार प्रदर्शित होगी। शंघाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (SIFF), तेलिन ब्लैक नाइट्स फिल्म फेस्टिवल और सांता बारबरा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल जैसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में अपनी दिलचस्प कहानी और शानदार प्रदर्शन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा हासिल करने के बाद, समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्म ‘सना’ ऐस द्वारा निर्देशित है। फिल्म निर्माता सुधांशु सरिया और राधिका मदान की फिल्म सना भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होगी। भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का 54 वां संस्करण 20 से 28 नवंबर 2023 तक गोवा में आयोजित किया जाएगा। ‘सना’ का प्रीमियर 23 नवंबर को ‘इंडियन पैनोरमा’ श्रेणी के तहत महोत्सव में किया जाएगा।

सुधांशु सरिया ने कहा, कि इस साल बन रहे बेहतरीन सिनेमा का प्रतिनिधित्व करने के लिए मेरी फिल्म को चुना जाना कोई सामान्य सम्मान नहीं है और जब हमें यह खबर मिली तो पूरी टीम रोमांचित थी। हम आखिरकार IFFI में अपने प्रीमियर के साथ अपनी भारतीय यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए उत्साहित हैं और यह सुनने के लिए उत्सुक हैं कि हमारे पहले भारतीय दर्शक फिल्म के बारे में क्या सोचते हैं। सुधांशु सरिया के प्रोडक्शन हाउस फोर लाइन फिल्म्स द्वारा निर्मित, ‘सना’ में सह-कलाकार सोहम शाह, शिखा तल्सानिया और पूजा भट्ट हैं। (वार्ता)

Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More
Entertainment

इसी महीने 24 को रिलीज हो जाएगी धांसू फिल्म ‘भैया जी’

मनोज वाजपेयी के नए रूप को देखकर दंग रह जाएंगे दर्शक मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म ‘भैया जी’ 24 मई को रिलीज होगी। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया है। वीडियो क्लिप में मनोज बाजपेयी को एक्शन अवतार में दिखाया गया है। उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया […]

Read More