जम्मू-कश्मीर: डोडा में बस गहरी खाई में गिरी, 30 की मौत, 22 घायल

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार को एक बस के फिसलकर तीन सौ फीट गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि डोडा जिले में बटोटे-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर त्रुंगल-अस्सार के पास एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में लुढ़क गई।

पुलिस ने कहा कि अब तक 30 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 22 लोग घायल हैं, जिनमें कुछ गंभीर रूप से घायल हैं।  डोडा के डिप्टी कमिश्नर हरविंदर सिंह ने हादसे की पुष्टि की है। पुलिस ने कहा कि बचाव अभियान जारी है और हताहतों की सटीक जानकारी का पता लगाया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ‘एक्स ’पर पोस्ट किया, कि दुर्घटना स्थल से डीसी डोडा हरविंदर सिंह से अपडेट साझा करते हुए दुख हो रहा है। घायलों को आवश्यकता के अनुसार जीएमसी डोडा और जीएमसी जम्मू में स्थानांतरित किया जा रहा है। हरसंभव मदद की जा रही है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति सच्ची संवेदना।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राजभवन की ओर से एक आधिकारिक विज्ञप्ति में आज डोडा के अस्सार में एक दुखद बस दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उपराज्यपाल ने कहा कि अस्सार, डोडा में एक दुखद बस दुर्घटना में लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं और दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रभावित व्यक्तियों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए मंडलायुक्त और जिला प्रशासन को निर्देश दिया। (वार्ता)

National

जुलाई में होगा ‘भारत को जानो कार्यक्रम’ 31 मई तक होंगे आवेदन

  नई दिल्ली। भारत को जानो कार्यक्रम (नो इंडिया प्रोग्राम) का 75वां संस्करण 7 से 27 जुलाई 2024 के बीच निर्धारित किया गया है, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई है। नो इंडिया प्रोग्राम (KIP) भारतीय प्रवासी युवाओं के लिए विदेश मंत्रालय की एक पहल है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, केआईपी का प्राथमिक […]

Read More
National

Big News for AAP: केजरीवाल को कोर्ट से मिली राहत, अब क्या होगा आगे? पढ़ें

लोकसभा चुनाव_2024 के बीच दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत शाश्वत तिवारी दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम […]

Read More
National

सुप्रीम कोर्ट में कल फिर गूंजा, बड़ौदा डाइनामाइट केस !

के. विक्रम राव सुप्रीम कोर्ट में कल (8 मई 2024) न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने पचास वर्ष पुराने बड़ौदा डायनामाइट केस का उल्लेख किया। वे अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर विचार कर रहे थे। खंडपीठ के दूसरे जज थे न्यायमूर्ति दीपांकर दत्त। दिल्ली के मुख्यमंत्री के वकील का अनुरोध था कि लोकसभा चुनाव प्रचार हेतु […]

Read More