धनतेरस आज है जानिए शुभ मुहूर्त और लक्ष्‍मी पूजा व महत्व…

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता

धनतेरस इस बार 10 नवंबर को मनाई जाएगी और इस दिन मां लक्ष्‍मी के साथ धन के देवता कुबेरजी की पूजा की जाती है। इस दिन दान पुण्‍य करने से आपको 13 गुना धन की प्राप्ति होती है। धनतेरस से दीपावली के त्‍योहार का आरंभ माना जाता है। धनतेरस इस बार 10 नवंबर को मनाई जाएगी। कार्तिक मास के कृष्‍ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाई है। इस दिन धन के देवता कुबेरजी और धन की देवी मां लक्ष्‍मी की पूजा की जाती है। इस दिन सोने-चांदी के अलावा बर्तनों की खरीद करते हैं। ऐसी मान्‍यता है कि इस दिन खरीदी गई वस्‍तुओं में 13 गुना वृ‍द्धि होती है। धनतेरस के त्‍योहार को विधि विधान से मनाने पर आपको वर्ष भर धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता।

धनतेरस का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार कार्तिक कृष्‍ण त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ 10 नवंबर को दोपहर में 12 बजकर 35 मिनट से होगा। य‍ह तिथि अगले दिन 11 नवंबर को दोपहर में 1 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। चूंकि धनतेरस का त्‍योहार प्रदोष काल में मनाने की परंपरा है, इसलिए यह शु्क्रवार को 10 नवंबर को मनाई जाएगी।

धनतेरस पर लक्ष्‍मी पूजा का शुभ मुहूर्त

धनतेरस के दिन शाम को प्रदोष काल में गणेश, लक्ष्‍मी और कुबेर देवताजी के पूजा की जाएगी। इस पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 5 बजकर 47 से शुरू होगा और यह यह शाम को 7 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। इस हिसाब से धनतेरस के दिन पूजा के शुभ मुहूर्त की अवधि कुल एक घंटा 56 मिनट की होगी। इसी दौरान यमदीप भी जलाना शुभ होगा।

धनतेरस पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त

पंचांग की गणना के अनुसार धनतेरस पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त दोपहर में 12 बजकर 35 मिनट से शुरू होकर अगले दिन सुबह 11 नवंबर को 6 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। इस वक्‍त में की गई सोने की खरीद आपके धन में कई गुना वृद्धि करने वाली मानी जा रही है।

धनतेरस का महत्‍व

पौराणिक मान्‍यताओं में यह बताया गया है कि कार्तिक मास के कृष्‍ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को समुद्र मंथन से भगवान धनवंतरी अपने हाथ में अमृत से भरा कलश लेकर प्रकट हुए थे। धनवंतरीजी को विष्‍णु भगवान का अवतार माना जाता है। धनतेरस को उनके प्राकट्योत्‍सव के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन सोना चांदी खरीदने का भी विशेष महत्‍व होता है और इस अवसर पर दान पुण्‍य करने से आपके संपत्ति में 13 गुना वृद्धि होती है। धनतेरस के दिन से दीपावली के उत्‍सव को मनाने का सिलसिला शुरू हो जाता है। धनतेरस के दिन अपने घर में धनिए के बीज जरूर खरीदकर लाने चाहिए। इससे आपके घर में बरकत आती है और मां लक्ष्‍मी भी आपसे प्रसन्‍न होती हैं।

 

Religion

जानकी नवमी आज, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, कथा और महत्व

सीता नवमी 2024 कब है पूजा मुहुर्त और क्या है इसकी कथा, जानने के लिए क्लिक करें राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को माता सीता की जयंती मनाई जाती है। इसे सीता नवमी या जानकी नवमी के नाम से जाना जाता है। इस दिन को माता सीता […]

Read More
Religion

यदि नौकरी, व्यवसाय में आ रही है बाधा तो पहने यह माला, व्यवधान हो जाएगा खत्म

यदि नौकरी, व्यवसाय में आ रही है बाधा तो पहने यह माला, व्यवधान हो जाएगा खत्म शरीर में आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ाने के लिए आप भी धारण कर सकते हैं गुलाबी हकीक माला गुलाबी हकीक माला पहनने के चमत्कारी लाभ ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्रा -9415087711 सूर्य ग्रह को प्रसन्न करने के लिए गुलाबी हकीक माला […]

Read More
Religion

महिलाओं को ये तीन ग्रह करते हैं सबसे ज्यादा प्रभावित

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद मान्यता अनुसार हस्तरेखा के प्रेडिक्शन के दौरान महिलाओं का उल्टा हाथ देखा जाता है उसी तरह कुंडली देखने का तरीका भी भिन्न होता है क्योंकि महिलाओं की कुंडली में अनेक भिन्नता होती है। महिलाओं की कुंडली में नौवां स्थान या भाव से पिता और सातवां स्थान या भाव से पति […]

Read More