गिरने से मौत : लिफ्ट बटन दबाया तो दरवाजा खुला, लिफ्ट नीचे ही रह गया,

नया लुक ब्यूरो

 झारखंड । राँची में हुए एक लिफ्ट हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा चुटिया थाना क्षेत्र के अनंतपुर में एक अपार्टमेंट में हुआ है। मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यह घटना अनंतपुर स्थित समृद्धि अपार्टमेंट में लगे लिफ्ट में हादसा हुआ है। जिसमें एक शख्स की मौत हो गई। मरने वाले का नाम शैलेश प्रसाद श्रीवास्तव है और वह अनंतपुर स्थित अपार्टमेंट समृद्धि इनक्लेव में एक रिश्तेदार के यहां श्राद्ध कार्यक्रम में आये हुए थे। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि शुक्रवार को शैलेश श्राद्ध कार्य को लेकर ऊपर नीचे होकर काम कर रहे थे। वे तीसरे फ्लोर पर थे।वहां से ग्राउंड फ्लोर जाने के लिए उन्होंने लिफ्ट बुलाई। लिफ्ट का बटन दबाया तो दरवाजा खुल गया। शैलेश लिफ्ट में जाने लगे, लेकिन उन्होंने यह नहीं देखा कि केवल दरवाजा खुला है, लिफ्ट नीचे ही है। बिना देखे घुसने की वजह से शैलेश नीचे गिर गए।

लिफ्ट में गिरने की वजह से शैलेश बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें काफी चोट लगी। शैलेश के गिरने की आवाज सुनकर लोग बाहर निकले।आनन-फानन में उसे मेन रोड स्थित राज अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद पुलिस ने शनिवार को शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में यूडी केस दर्ज किया गया। लिफ्ट निर्माता और इंस्टाल करने वाले की पड़ताल की जा रही है।

Jharkhand

बिरसा जैविक उद्यान में बाघिन के चार नवजात की मौत

चारों 10 मई की आधी रात को पैदा हुए थे नया लुक ब्यूरो, झारखंड रांची। राजधानी के ओरमांझी ब्लॉक स्थित बिरसा जैविक उद्यान में बाघिन के चार नवजात की मौतमें बाघिन के चार नवजात शावकों की दु:खद मौत हो गई है। 10 मई को ही उनका जन्म हुआ था। बाघ के बच्चों की मौत से […]

Read More
Jharkhand

दूसरे दिन की पूछताछ के बाद झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार,

आप्त सचिव और इसके निजी सहायक के अवैध धंधों की नहीं है जानकारी रंजन कुमार सिंह रांची (झारखंड)। जैसी आशंका थी, दूसरे दिन छह घंटे की पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आलमगीर आलम 11:30 बजे ED ऑफिस पहुंचे। ED ने उनसे पूछताछ […]

Read More
Jharkhand

खेत में 11 हज़ार वोल्ट की चपेट में आकर जंगली हाथी की मौत, जंगल में दफनाया गया,

नया लुक ब्यूरो, रांची/हजारीबाग: झारखण्ड के हजारीबाग जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत चुटियारो पंचायत के सरोनी कला गांव में करंट लगने से एक हाथी की दर्दनाक मौत हो गई। किसान पटवन करने के लिए बिजली का तार अपने खेत में ले गये थे। उसी तार की संपर्क में आने से हाथी की मौत हुई।हाथी झुंड […]

Read More