संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर IPU ने किया भारत का समर्थन

नई दिल्ली। अंतर संसदीय संघ (IPU) के अध्यक्ष दुआर्ते पचेको ने भारत का समर्थन करते हुए कहा है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ शनिवार को एक द्विपक्षीय बैठक में पचेको ने कहा कि भारत का वैश्विक दृष्टिकोण IPU के दृष्टिकोण के भांति है और IPU संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार लाने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। G-20 देशों के संसद अध्यक्षों का नौवां शिखर सम्मेलन P-20 IPU के सहयोग से आयोजित हो रहा है।

बिरला ने P-20 में पचेको का स्वागत करते हुए कहा कि प्राचीन लोकतंत्र, विशालता और विविधता भारत की ताकत है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता और समानता भारतीय संविधान में निहित है। देश में एक सक्षम और स्वतंत्र न्यायपालिका है। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारत IPU के साथ मजबूत संसदों के निर्माण के एजेंडे का अनुसरण करता है। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने कहा कि वैश्विक विषयों और समकालीन चुनौतियों के समाधान के लिए संसदों की भूमिका को और प्रभावी बनाया जाना चाहिए।

बिरला ने कहा कि पचेको के सक्षम नेतृत्व और निर्देशन में IPU विश्व व्यवस्था के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने दुनिया की संसदों को जोड़ने की दिशा में सराहनीय कार्य किया है।‌ दुनिया में स्थायित्व मानव कल्याण के लिए आवश्यक है। पचेको ने G-20 अध्यक्षता की सफलता और P-20 के सफल आयोजन के लिए भारत की सराहना की। उन्होंने कहा, कि एक पुर्तगाली के तौर पर कह सकता हूं कि दोनों देशों के संबंध बेहद मजबूत है। भारत के पुर्तगाली संसद का पर्यवेक्षक बनने से कई देशों से नजदीकियां बढ़ेंगी। (वार्ता)

International

भारत-फ्रांस के बीच मेघालय में संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू

नई दिल्ली। भारत और फ्रांस ने मेघालय के उमरोई में संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ के 7वें संस्करण की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को बढ़ावा देना और भारत-प्रशांत क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को बढ़ाना है। सोमवार से शुरु हुआ सैन्‍य अभ्यास 26 मई तक आयोजित होगा। संयुक्त अभ्यास के उद्घाटन समारोह में […]

Read More
International

भारत-ईरान के बीच चाबहार बंदरगाह को लेकर ऐतिहासिक समझौता

  नई दिल्ली। भारत और ईरान ने चाबहार बंदरगाह के संचालन के लिए 10 साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं, जो दोनों देशों के सहयोग में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इंडियन पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड (IPGL) और ईरान के पोर्ट एंड मैरीटाइम ऑर्गनाइजेशन (PMO) के बीच हस्ताक्षरित समझौता आईपीजीएल को बंदरगाह उपकरणों में […]

Read More
International

अब श्रीलंका की प्रतिभा निखारना चाह रहा भारत, ऐसे कर रहा मदद

भारत कर रहा श्रीलंकाई स्टार्ट-अप के लिए क्षमता निर्माण  नई दिल्ली। इस सप्ताह की शुरुआत में, इन्वेस्ट इंडिया और इंटरनेशनल सोलर अलायंस (आईएसए) ने कोलंबो में भारतीय उच्चायोग के साथ साझेदारी में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की, जिसमें श्रीलंका के सौर स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को एक साथ लाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को सोलरएक्स […]

Read More