क्लाउडिया गोल्डिन को महिलाओं के वेतन पर काम करने के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

स्टॉकहोल्म। अमेरिकी आर्थिक इतिहासकार क्लाउडिया गोल्डिन को महिलाओं के रोजगार और वेतन के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए इस वर्ष का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। बीबीसी ने मंगलवार को बताया कि सुश्री गोल्डिन (77) यह पुरस्कार पाने वाली तीसरी महिला हैं, और पुरुष सहकर्मियों के साथ पुरस्कार साझा नहीं करने वाली पहली महिला हैं। वह वर्तमान में अमेरिका में हार्वर्ड विश्वविद्यालय में ‘श्रम बाजार’ का इतिहास पढ़ाते हैं। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने कहा कि प्रोफेसर गोल्डिन ने अपने शोध के माध्यम से लैंगिक आधार पर वेतन में अंतर के पीछे प्रमुख कारकों का खुलासा किया है। नोबेल पुरस्कार प्रदान करने वाली संस्था ने एक बयान में कहा, कि उन्होंने महिलाओं के श्रम बाजार के परिणामों पर हमारी समझ को बढ़ावा दिया। अमेरिकी कार्यबल पर 200 वर्षों के आंकड़ों की जांच करने वाले उनके शोध ने यह दर्शाया कि समय के साथ वेतन और रोजगार दरों में लैंगिक अंतर क्यों और कैसे बदला। सुश्री क्लाउडिय ने सदियों से महिलाओं के वेतन और श्रम बाजार की भागीदारी का पहला व्यापक विवरण प्रस्तुत किया। उनके शोध में परिवर्तन के कारणों के साथ-साथ लैंगिक अंतर के मुख्य स्रोतों का भी पता चलता है।

उनके शोध से पता चला कि 1800 के दशक में औद्योगीकरण आने के बाद विवाहित महिलाओं ने काम करना कम कर दिया लेकिन 1900 के दशक में सेवा अर्थव्यवस्था बढ़ने के साथ उनके रोजगार में तेजी आई। उच्च शिक्षा और गर्भनिरोधक गोलियों ने महिलाओं की क्षमता को बढ़ावा दिया लेकिन लैंगिक वेतन अंतर बना रहा। ऐतिहासिक रूप से पुरुषों और महिलाओं के बीच वेतन में अंतर के लिए शैक्षिक और कैरियर विकल्पों को दोषी ठहराया जाता रहा है लेकिन प्रोफेसर गोल्डिन ने पाया कि वर्तमान वेतन का अंतर अब बहुत हद तक बच्चा होने के कारण है। पुरस्कार प्रदान करने वाली संस्था ने कहा कि उनके शोध से पता चला कि वैश्विक स्तर पर, 80 प्रतिशत पुरुषों की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत महिलाएं श्रम बाजार में शामिल हैं, लेकिन महिलाएं कम कमाती हैं और उनके करियर में शीर्ष पर पहुंचने की संभावना भी कम होती है।

प्रोफेसर गोल्डिन 1989 में हार्वर्ड के अर्थशास्त्र विभाग में कार्यकाल प्राप्त करने वाली पहली महिला थीं। उन्होंने बीबीसी को वर्ष 2018 में कहा था कि अर्थशास्त्र में अभी भी महिलाओं के साथ एक छवि समस्या है। उन्होंने कहा था,कि छात्र विश्वविद्यालय में प्रवेश करने से पहले ही मान लेते हैं। कि अर्थशास्त्र वित्त और प्रबंधन के लिए ज्यादा उन्मुख क्षेत्र है और महिलाएं पुरुषों की तुलना में उनमें कम रुचि दिखाती हैं। अगर हम अर्थशास्त्र को असमानता, स्वास्थ्य, घरेलू व्यवहार, समाज के बारे में सोचते हैं, तो वह बहुत ज्यादा संतुलित होगा। एलिनोर ओस्ट्रोम 2009 में अर्थशास्त्र पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला थीं, जिन्हें आर्थिक शासन पर शोध करने के लिए ओलिवर ई विलियमसन के साथ यह पुरस्कार संयुक्त रूप से प्रदान किया गया था।(वार्ता)

National

जुलाई में होगा ‘भारत को जानो कार्यक्रम’ 31 मई तक होंगे आवेदन

  नई दिल्ली। भारत को जानो कार्यक्रम (नो इंडिया प्रोग्राम) का 75वां संस्करण 7 से 27 जुलाई 2024 के बीच निर्धारित किया गया है, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई है। नो इंडिया प्रोग्राम (KIP) भारतीय प्रवासी युवाओं के लिए विदेश मंत्रालय की एक पहल है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, केआईपी का प्राथमिक […]

Read More
National

Big News for AAP: केजरीवाल को कोर्ट से मिली राहत, अब क्या होगा आगे? पढ़ें

लोकसभा चुनाव_2024 के बीच दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत शाश्वत तिवारी दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम […]

Read More
National

सुप्रीम कोर्ट में कल फिर गूंजा, बड़ौदा डाइनामाइट केस !

के. विक्रम राव सुप्रीम कोर्ट में कल (8 मई 2024) न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने पचास वर्ष पुराने बड़ौदा डायनामाइट केस का उल्लेख किया। वे अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर विचार कर रहे थे। खंडपीठ के दूसरे जज थे न्यायमूर्ति दीपांकर दत्त। दिल्ली के मुख्यमंत्री के वकील का अनुरोध था कि लोकसभा चुनाव प्रचार हेतु […]

Read More