अक्षय कुमार की फिल्म मिशन रानीगंज का पोस्टर रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म मिशन रानीगंज का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। अक्षय कुमार की फिल्म मिशन रानीगंज माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल के जीवन से प्रेरित है। गिल ने 1989 में रानीगंज कोलफील्ड्स में 64 लोगों को बचाया था। फिल्म में अक्षय कुनमार जसवंत सिंह का किरदार करते नजर आएंगे। फिल्म मिशन रानीगंज का नया पोस्टर रिलीज हो गया है, जो सभी के बीच देशभक्ति की भावना पैदा करेगा। निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, छह अक्टूबर को सिनेमाघरों में #मिशन रानीगंज के साथ भारत के सच्चे हीरो की कहानी देखें।

पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ का निर्माण विशू भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और अजय कपूर ने मिलकर किया है। फिल्म मिशन रानीगंज को टीनू देसाई ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा परिणीति चोपड़ा, कुमुद मिश्रा, पवन मल्होत्रा, रवि किशन, वरुण बडोला, राजेश शर्मा और विरेंद्र सक्सेना जैसे सितारे अहम किरदार में हैं।’मिशन रानीगंज’ छह अक्टूबर को रिलीज होगी। (वार्ता)

 

Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More
Entertainment

इसी महीने 24 को रिलीज हो जाएगी धांसू फिल्म ‘भैया जी’

मनोज वाजपेयी के नए रूप को देखकर दंग रह जाएंगे दर्शक मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म ‘भैया जी’ 24 मई को रिलीज होगी। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया है। वीडियो क्लिप में मनोज बाजपेयी को एक्शन अवतार में दिखाया गया है। उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया […]

Read More