टाइगर श्रॉफ की फिल्म गणपथ का टीजर रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्म गणपथ का टीजर रिलीज हो गया है। पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फिल्म गणपथ में टाइगर श्राफ के साथ कृति सेनन और अमिताभ बच्चन की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है।टीजर की शुरुआत में दिखाया गया कि फिल्म की कहानी भविष्य के यानी 2070 एडी के आधार पर हुए बदलाव को दर्शाती है, जिसमें बुराई का खत्मा करने के लिए एक मसीहा जन्म लेता है।

टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन के दमदार एक्शन सीक्वेंस की झलक टीजर वीडियो में देखने को मिल रही है। टाइगर श्रॉफ फिल्म के बॉक्सर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। गुड कंपनी के सहयोग से पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और विकास बहल द्वारा निर्देशित गणपथ का निर्माण वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल ने गया है। यह फिल्म 20 अक्टूबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी। (वार्ता)

Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More
Entertainment

इसी महीने 24 को रिलीज हो जाएगी धांसू फिल्म ‘भैया जी’

मनोज वाजपेयी के नए रूप को देखकर दंग रह जाएंगे दर्शक मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म ‘भैया जी’ 24 मई को रिलीज होगी। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया है। वीडियो क्लिप में मनोज बाजपेयी को एक्शन अवतार में दिखाया गया है। उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया […]

Read More