भारत की सनातन संस्कृति को नष्ट करना चाहते हैं कांग्रेस आप सपा बसपा: डॉ. दिनेश शर्मा

  • चुनाव आते ही राजनैतिक पर्यटन पर निकलने वाली है भाई बहन की जोडी
  • देश की कीर्ति पताका पूरी दुनिया में लहरा रही
  • भारत गंगा गोमुख और नर्मदा का त्रिकोण
  • नारी का सम्मान ही भाजपा की पहचान

लखनऊ/हरदा/मध्य प्रदेश। राज्यसभा सांसद व पूर्व उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश डॉ. दिनेश शर्मा  ने  कहा कि कांग्रेस आप सपा बसपा  जैसे दल भारत  को बांटकर यहां की  सनातन संस्कृति को नष्ट करना चाहते हैं। कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि  भाई बहन की जोडी चुनाव आते ही एक बार फिर राजनैतिक पर्यटन पर निकलने वाली हैं।  वे कभी नर्मदा माता की जय और कभी महाकाल का जयकारा लगाते मिल जाएंगे। इनसे सर्तक रहने की जरूरत है। जो राम का विरोध करते थे वो भी आज अपने कल्याण के लिए प्रभु राम का नाम ले रहे हैं। सनातन संस्कृति भारत की आत्मा है। इसकी तुलना बीमारियों से करने वाले जान लें कि इसे अंग्रेज मुगल और तुर्क भी नहीं मिटा सके थे। इसे समाप्त करने  की मंशा रखने वालों की राजनीति ही समाप्त हो जाएगी। सनातन को मिटाने का  मंशा रखने वाली कांग्रेस और उनके सहयोगी द्रमुक चुनाव में जनता के कोपभाजन का शिकार होंगे।

मोरण्ड गंजाल संयुक्त सिंचाई परियोजना एवं शहीद ईलाप ङ्क्षसह उद्वहन माईक्रो सिंचाई परियोजना व अन्य विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम व कृषक सम्मेलन को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी  तथा 2024 में तीसरी बार नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। आज देश की कीर्ति पताका पूरी दुनिया में लहरा रही है। दुनिया के ताकतवर देश  भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाले भारत के सामथ्र्य का लोहा मान रहे हैं । यह भारत के विश्वगुरु बनने का दौर है। डॉ. शर्मा ने कहा कि आज देश में सनातन संस्कृति के प्रतीक स्थलों को भव्य स्वरूप प्रदान कया जा रहा है। काशी के कारीडोर और महाकाल लोक  की छटा देखते ही बनती है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा की सरकारों के लिए केवल विकास ही एकमात्र लक्ष्य है और वे इसके लिए कार्य कर रही है। केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं में भेदभाव के लिए कोई स्थान नहीं है और समाज के हर वर्ग को उनका लाभ मिल रहा है।  यह गरीब कल्याण की योजनाएं है जो गरीब का जीवन बेहतर बना रही है। राज्यसभा सांसद ने कहा कि पीएम ने महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करके उनके सशक्तिकरण की मजबूत नींव रख दी है। आने वाले समय में वे अब राष्ट्रनिर्माण में बडी भूमिका निभाती दिखाई देंगी।

उन्होंने कहा कि भारत गंगा माता, गौ माता, नर्मदा माता का त्रिकोण है और देश की संस्कृति में नदी,  गाय को माता के बराबर माना गया है। यह देश नारी को सम्मान देने वाला देश है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सनातन परम्पराओं का अनुपालन किया है। उन्होंने केन्द्र सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुचाने का काम किया है। प्रदेश में आज कानून व्यवस्था  बेहतरीन  है। यहां पर हर तरफ विकास होता नजर आता है। यहां महाकाल लोक, मां पीतांबरा लोक और ओंकारेश्वर के नए निर्माण प्रदेश को नई पहचान दे रहे हैं। पहले माताओं बहनों को पीने का पानी लेने के लिए भी घर  से दूर जाना पडता था पर आज प्रधानमंत्री ने उनके घरों में नल से जल पहुचा दिया है। नारी का सम्मान ही भाजपा की पहचान है। यह पीएम और सीएम का सपना है जो लाडली बहना के रूप में साकार हुआ है। बहनो को आने वाले समय में और अधिक धनराशि मिला करेगी। आज के समय में नारी अब अबला नहीं रही है बल्कि वह हर क्षेत्र  में अपनी अलग पहचान बना रही है।  उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश व प्रदेश को आगे ले जाने का अवसर है और भाजपा के पक्ष में किया गया मतदान देश और मध्य प्रदेश के विकास की रफ्तार को बढाने  का काम करेगा। इस अवसर पर मंत्री कमल पटेल, गौरी शंकर बिसेन, सांसद दुर्गा दास, विधायक संजय शाह, विधायक प्रेम शंकर वर्मा,  जिलाध्यक्ष अमर सिंह मीणा,  जिला पंचायत अध्यक्ष, भारतीय कमेडिया, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, हरदा जिला प्रभारी विकास वीरानी, जिला उपाध्यक्ष मनिल शर्मा उपस्थित रहे।

Raj Dharm UP

चार जून की प्रतीक्षा, माफिया की उसके बाद नहीं होगी रक्षा

सीएम योगी का बड़ा ऐलान, कहा- चार जून के बाद माफिया मुक्त राज्य घोषित होगा उत्तर प्रदेश अब मटियामेट करने की कसम खा ली है यूपी के सीएम ने, जो कहते हैं वो कर दिखाते हैं योगी ए. अहमद सौदागर लखनऊ। योगी आदित्यनाथ पर विपक्षी दल लगातार आरोप लगाते रहे कि उन्होंने अपने सजातीय अपराधियों […]

Read More
Raj Dharm UP

बड़ी घटना से पसरी सनसनी: पिता ने मां पत्नी सहित पांच लोगों को उतारा मौत के घाट

घटना को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारकर दी जान सीतापुर जिले के मथुरा थाना क्षेत्र के पाल्हापुर गांव में हुई यह घटना ए. अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे में अपनों के हाथों अपनों का खून करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। राजधानी लखनऊ, देवरिया और बाराबंकी जिले में हुई कई घटनाओं को […]

Read More
Raj Dharm UP

दावे फेल जारी है हैवानियत: तमाम कोशिशों के बावजूद थम नहीं रहीं दुष्कर्म की घटनाएं

हिफाजत बनी चुनौती: राजधानी लखनऊ नाबालिग को बंधक बनाकर गैंगरेप पीड़ित परिवार की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में महिलाओं व लड़कियों की हिफाजत चुनौती बनती जा रही है। बीते दिनों हुई कई घटनाओं के मामले शांत भी नहीं पड़े कि राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची […]

Read More