13वें इंडो-पैसिफिक आर्मी चीफ कॉन्फ्रेंस का आयोजन

शाश्वत तिवारी

भारत और अमेरिकी सेना मिलकर 25-27 सितंबर के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में 13वां द्विवार्षिक हिंद-प्रशांत सेना प्रमुख सम्मेलन (IPACC), 47 वां वार्षिक हिंद-प्रशांत सेना प्रबंधन सम्मेलन (IPAMS) और 9वां सीनियर एनलिस्टेड फोरम की मेजबानी आयोजित कर रही है। इन सम्मेलनों का मुख्य उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में दोस्ती और संवाद के जरिए शांति और स्थिरता बनाए रखना है। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा ‘नेबरहुड फर्स्ट’, प्राचीन काल से ही हमारी संस्कृति की आधारशिला रही है। भारत का दृष्टिकोण इस क्षेत्र को इसकी ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ से परिभाषित किया गया है। उन्होंने कहा कि मित्र देशों के साथ मजबूत सैन्य साझेदारी बनाने की दिशा में भारत के प्रयास न केवल हमारे अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने बल्कि हम सभी के सामने आने वाली महत्वपूर्ण वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

अमेरिका के आर्मी चीफ जनरल रैंडी जॉर्ज ने कहा कि दुनिया में युद्ध का तरीका बदल रहा है। जितने देश भी कॉन्फ्रेंस में शामिल है उनके बीच सैन्य समेत हर स्तर पर सहयोग मजबूत करना होगा। एक-दूसरे के साथ विश्वास बढ़ाना होगा। हमारी एकता-प्रतिबद्धता से संबंध और गहरे होते चले जाएंगे। सेना और नेवी की यह दुनिया की सबसे बड़ी कॉन्फ्रेंस होती है। इस कॉन्फ्रेंस का मकसद आपसी समझ, संवाद और मित्रता के माध्यम से हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देना है। इस साल के सम्मेलन का विषय “शांति के लिए एक साथ: भारत-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखना” है।

International National

सार्क महासचिव का भारत दौरा: सदस्य देश की पहली आधिकारिक यात्रा

नई दिल्ली। दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के महासचिव मोहम्मद गुलाम सरवर का बुधवार को पांच दिवसीय भारत दौरा संपन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह, विदेश सचिव विनय क्वात्रा और विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार के साथ क्षेत्रीय सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। विदेश […]

Read More
International

विदेश सचिव का ब्रिटेन दौरा, संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाना अहम मुद्दो

लंदन। विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ब्रिटेन के दौरे पर हैं। अपनी यात्रा के दौरान क्वात्रा ने गुरुवार को ब्रिटेन के कई मंत्रियों व अधिकारियों के साथ मुलाकात की और दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाई पर लेकर जाने के लिए कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। विदेश सचिव की चर्चा में सबसे अहम […]

Read More
International

भारत-फ्रांस के बीच मेघालय में संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू

नई दिल्ली। भारत और फ्रांस ने मेघालय के उमरोई में संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ के 7वें संस्करण की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को बढ़ावा देना और भारत-प्रशांत क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को बढ़ाना है। सोमवार से शुरु हुआ सैन्‍य अभ्यास 26 मई तक आयोजित होगा। संयुक्त अभ्यास के उद्घाटन समारोह में […]

Read More