राज गिल का नया एल्बम किना करदा प्यार एक इमोशनल लव रोमांटिक पंजाबी सॉन्ग है,

लखनऊ। लखबीर सिंह लक्खा के छोटे पुत्र राज गिल का नया पंजाबी एल्बम किना करदा प्यार कल lSl धुन यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हुआ है। यह राज गिल का पहला ही वीडियो एल्बम है जिसमें राज गिल ने फीमेल सिंगर नवनीत शर्मा के साथ ड्यूएट गाया है। यह एक बेहद इमोशनल रोमांटिक लव सॉन्ग है, जिसमें प्रेमी अपनी प्रेमिका को रिझा रहा है और उसे अपने प्यार के बारे में बता रहा है। राज गिल की आवाज़ में यह पंजाबी सॉन्ग आम ट्रेडिशनल पंजाबी सॉन्ग से कुछ अलग प्रयोग के साथ रिलीज़ हुआ है। इस गाने को सुनकर यह अहसास होता है कि राज गिल की आवाज़ में वो पोटेंशियल है कि उन्हें भविष्य में बड़ा सिंगर बना सकती है।

वैसे भी उनके परिवार में सिंगिंग को लेकर बड़ा इतिहास रहा है। खुद राज गिल के पिता लखबीर सिंह लक्खा एक बड़े भजन गायक थे जिन्होंने राम ना मिलेंगे हनुमान के बिना और प्यार सजा है तेरा द्वार भवानी जैसे कालजयी भजन गाकर हर घर मे अपनी पैठ बना लिया था। एक समय तो ऐसा था कि किसी भी पूजा पंडाल में इन दोनों गीतों  के बिना पूजा स्थल को शुद्ध ही नहीं माना जाता था। अब इसी परंपरा को आगे बढाने के लिए पूरी फैमिली की निगाह राज गिल पर टिकी हुई है, की क्या राज गिल भी अपनी गायकी से इस फील्ड में वो मुकाम बना पाएंगे? अब यह तो आगे आने वाले समय मे ही पता चल पाएगा।

फिलहाल आप सभी इस किना करदा प्यार को यूट्यूब चैनल lSl धुन पर सुन सकते हैं। इस वीडियो सॉन्ग के निर्माता, निर्देशक व गायक राज गिल हैं। गीत संगीत बनाया है हनी हार्डी ने। कथा पटकथा राज गिल का है जबकि इसके लेखक हैं अंकुर पांडेय। इस वीडियो सॉंग का निर्माण फ्लाइंग फ्रेम्स प्रोडक्शन से हुआ है।

Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More
Entertainment

इसी महीने 24 को रिलीज हो जाएगी धांसू फिल्म ‘भैया जी’

मनोज वाजपेयी के नए रूप को देखकर दंग रह जाएंगे दर्शक मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म ‘भैया जी’ 24 मई को रिलीज होगी। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया है। वीडियो क्लिप में मनोज बाजपेयी को एक्शन अवतार में दिखाया गया है। उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया […]

Read More