कंगना रनौत की फिल्म ‘चंद्रमुखी-दो’ का ट्रेलर हिंदी में रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की आने वाली फिल्म ‘चंद्रमुखी-दो’ का ट्रेलर हिंदी में रिलीज हो गया है। पी वासु के निर्देशन में बनी फिल्म ‘चंद्रमुखी-दो’ वर्ष फिल्म 2005 में प्रदर्शित चंद्रमुखी की अगली कड़ी है। कंगना इस फिल्म में डांसर चंद्रमुखी के रोल में हैं। राघव लॉरेंस राजा वेट्टैयान राजा की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म तमिल, हिंदी ,तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी। अब इस फिल्म का हिंदी ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

‘चंद्रमुखी-दो’ के हिंदी ट्रेलर में सबसे पहले एक शख्स चंद्रमुखी के 17 साल पहले की कहानी एक परिवार को बताते हुए दिखाई देता है। इस ट्रेलर में कंगना की सिर्फ एक झलक दिखाई गई है। इसके बाद एक्शन के साथ राघव लॉरेंस की एंट्री होती है, जो इस परिवार को चंद्रमुखी से बचाएगा। इस ट्रेलर में कंगना, राजा वेट्टैयन के दरबार में एक नर्तकी की भूमिका में दिखाई दे रही हैं। फिल्म ‘चंद्रमुखी-दो’ 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। (वार्ता)

Entertainment

बात फिल्म इंड्रिस्ट्री के पहले “एंटी-हीरो” अशोक कुमार की….

शाश्वत तिवारी कलकत्ता से वकालत पढ़े अशोक कुमार को फिल्में देखना बहुत पसंद था। वो क्लास के बाद वे अपने दोस्तों के साथ थियेटर चले जाते थे। तब आई हीरो के. एल. सहगल की दो फिल्मों से वे बहुत प्रभावित हुए – ‘पूरण भगत’ (1933) और ‘चंडीदास’ (1934)। वे तत्कालीन बंगाल में आने वाले भागलपुर […]

Read More
Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More