संकल्प से सिद्धि

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

नरेंद्र मोदी का एक और संकल्प पूरा हुआ। लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी नारी शक्ति वंदन संविधान संशोधन विधेयक पारित हुआ। सत्ताइस वर्षों का सपना साकार होगा। यह सही है कि अभी इसके क्रियान्वयन मे समय लगेगा। लेकिन इसका पहला और निर्णयक चरण पार कर लिया गया है। इस विधेयक पर पिछले अनुभव देखते हुए नरेंद्र मोदी सही समय का इंतजार कर रहे थे। जिस विधेयक पर हंगामे को अपरिहार्य मान लिया गया था, वह मात्र दो दिन में दोनों सदनों से पारित हो गया।

इसी प्रकार अनुच्छेद 370 को हटाना असंभव मान लिया गया था। नरेंद्र मोदी के संकल्प से उसे भी दो दिन में हटा दिया गया था। महिला आरक्षण पर विपक्ष के भाषण पहले जैसे थे। उसमें कांग्रेस भी शामिल हो गई। पिछड़ों का नेता बनने की जोर आजमाइश चल रही थी। इंडी एलायंस नेता एक दूसरे को पछाड़ने में लगे थे। वैसे पिछड़े वर्ग की महिलाओं को चुनाव में तैतीस प्रतिशत टिकट देने का कार्य तो ये दल 2024 में भी कर सकते है।

International National

सार्क महासचिव का भारत दौरा: सदस्य देश की पहली आधिकारिक यात्रा

नई दिल्ली। दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के महासचिव मोहम्मद गुलाम सरवर का बुधवार को पांच दिवसीय भारत दौरा संपन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह, विदेश सचिव विनय क्वात्रा और विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार के साथ क्षेत्रीय सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। विदेश […]

Read More
National

अफ्रीका पर भारत-अमेरिका वार्ता, महाद्वीप के विकास पर मंथन

नई दिल्ली। अफ्रीका पर भारत-अमेरिका वार्ता का दूसरा दौर बुधवार को वाशिंगटन डीसी में संपन्न हुआ। दो दिवसीय वार्ता विशेष रूप से भारत की जी20 की अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ को जी20 के स्थायी सदस्य के रूप में शामिल करने के बाद भारत-अमेरिका के बीच इस तरह की पहली भागीदारी के रूप में एक […]

Read More
National

जुलाई में होगा ‘भारत को जानो कार्यक्रम’ 31 मई तक होंगे आवेदन

  नई दिल्ली। भारत को जानो कार्यक्रम (नो इंडिया प्रोग्राम) का 75वां संस्करण 7 से 27 जुलाई 2024 के बीच निर्धारित किया गया है, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई है। नो इंडिया प्रोग्राम (KIP) भारतीय प्रवासी युवाओं के लिए विदेश मंत्रालय की एक पहल है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, केआईपी का प्राथमिक […]

Read More